Move to Jagran APP

केजरीवाल के खिलाफ क्या हरदीप सिंह पुरी हो सकते हैं दिल्ली में BJP के सीएम कैंडिडेट? चर्चा में आया नाम

Delhi Assembly Election 2020 पिछले दिनों वह मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर चर्चा में आए थे। इस बार उन्हें खुद मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 09:20 AM (IST)
केजरीवाल के खिलाफ क्या हरदीप सिंह पुरी हो सकते हैं दिल्ली में BJP के सीएम कैंडिडेट? चर्चा में आया नाम
केजरीवाल के खिलाफ क्या हरदीप सिंह पुरी हो सकते हैं दिल्ली में BJP के सीएम कैंडिडेट? चर्चा में आया नाम

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री पद का चेहरा को लेकर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। पिछले दिनों वह एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर चर्चा में आए थे। इस बार उन्हें खुद मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है। इसके लिए ‘हरदीप पुरी4सीएम’ नाम से एक ट्विटर हैंडल भी बनाया गया है और इससे दिल्ली के कई नेताओं को फॉलो किया जा रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नजदीकियों ने इसे किसी की शरारत करार दिया है।

loksabha election banner

यहां पर बता दें कि शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली भाजपा के चुनाव सह प्रभारी भी हैं। उन्होंने  अनधिकृत कॉलोनियों में लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ ही वह दिल्ली सरकार व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले करते रहते हैं।

पिछले दिनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाजपा शहरी केंद्र के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया था। हालांकि, कुछ घंटों में ही वह अपने बयान से पलटते हुए ट्वीट किया था कि पार्टी ने अबतक किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है।

अभी यह मामला किसी तरह से शांत ही हुआ था कि ‘हरदीप पुरी4सीएम’ ट्विटर हैंडल से भाजपा नेताओं को फॉलो किए जाने से एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस ट्विटर हैंडल से पुरी के ट्वीट को भी रीट्वीट किया जा रहा है। राज्यसभा में होने के कारण पुरी का पक्ष नहीं मिल सका है, लेकिन उनके करीबी लोगों ने इस तरह के ट्विटर हैंडल को लेकर अनभिज्ञता जताई। उनका कहना है कि पार्टी में गलतफहमी पैदा करने के लिए किसी ने यह शरारत की है।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.