उत्तराखंड के सीएम ने केजरीवाल पर साधा निशाना, याद दिलाया अन्ना आंदोलन
दिल्ली के चुनावी माहौल में सभी पार्टियां जोर-आजमाइश कर रही हैं। भाजपा ने अपने लगभग सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के चुनावी माहौल में सभी पार्टियां जोर-आजमाइश कर रही हैं। भाजपा ने अपने लगभग सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अम्बेकरनगर में भाजपा प्रत्याशी खुशीराम के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पिछले पांच साल से जनता से झूठ बोल बोल के बोल बोल के दिल्ली को बर्बाद कर दिया। अन्ना हजारे कें कंधे पर चढ़कर सीएम बन गए।
केजरीवाल पाकिस्तान का समर्थन कर रहे, सर्जिकल स्ट्राइक पर सुबूत मांगकर सेना का मनोबल तोड़ने का काम करते हैं। 370, तीन तलाक, सीएए , एनआरसी पर केजरीवाल लोगों को भड़का रहे हैं। दिल्ली में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना लागू न करके गरीबों से अन्याय किया है। कश्मीर में अब सेना पर पत्थर चलाने की हिम्मत किसी में नहीं है।