Move to Jagran APP

दक्षिण दिल्ली नगर निगम अपने 40,000 कर्मचारियों को देगा दिवाली गिफ्ट, मिलेगा बोनस

महापौर सुनीता कांगड़ा ने इन कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस दिए जाने की मंजूरी दी है। नगर निगम 21 करोड़ 20 लाख रुपये वितरित करेगा।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:36 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 09:36 AM (IST)
दक्षिण दिल्ली नगर निगम अपने 40,000 कर्मचारियों को देगा दिवाली गिफ्ट, मिलेगा बोनस
दक्षिण दिल्ली नगर निगम अपने 40,000 कर्मचारियों को देगा दिवाली गिफ्ट, मिलेगा बोनस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi assembly Election 2020: दिल्ली  विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर South Delhi Municipal Corporation (दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) अपने सभी कर्मचारियों को दीपावली त्योहार का तोहफा देगा। सभी 39,500 नियमित, दैनिक और संविदा कर्मचारियों को 2018-19 का तदर्थ बोनस मिलेगा। महापौर सुनीता कांगड़ा ने इन कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस दिए जाने की मंजूरी दी है। नगर निगम 21 करोड़ 20 लाख रुपये वितरित करेगा।

loksabha election banner

महापौर सुनीता कांगड़ा ने इसे दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से रोशनी के त्योहार का बड़ा तोहफा बताते हुए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि हर हालत में दीपावली से पहले सभी पात्र कर्मचारियों को बोनस राशि का भुगतान कर दिया जाना चाहिए। महापौर ने यह भी घोषणा की है कि दक्षिणी नगर निगम के सभी 104 पार्षदों को महापौर फंड से उनके वार्ड के लिए 5-5 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई जाएगी।

सुनीता कांगड़ा ने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगाकर पार्षद वार्डो में डार्क स्पॉट की समस्या से निपटने के साथ ही क्षेत्र की सड़कों व गलियों को रोशन कर सकेंगे। इससे अपराध पर अंकुश लेगा। इसके अलावा महापौर ने छठ पर्व से पूर्व ही निगम के अंतर्गत आने वाले घाटों की साफ सफाई और रख रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.