Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा AAP का दामन

Delhi Assembly Election 2020 2015 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी सत्ता बरकरार रखने की कवायद में जुटी है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 07:57 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 07:57 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा AAP का दामन
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा AAP का दामन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election 2020: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party)  और कांग्रेस (Congress), दिल्ली के तीनों प्रमुख दलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी तेज कर दी है। इस बीच पार्टी नेताओं की आवाजाही भी जारी है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) परिवार के विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने AAP का दामन थाम लिया। इनमें मुख्य रूप से बृजेश कुमार शर्मा (पूर्व कांग्रेस नेता), शिखा त्रिवेदी (पूर्व निगम प्रत्याशी, सोनिया विहार, कांग्रेस), शिवकुमारी तिवारी (उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, दिल्ली भाजपा), सुभाष चंद्र मिश्र (डेलीगेट, जिला कांग्रेस) हैं।

loksabha election banner

सभी ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे एवं दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गौतम ने सभी को पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर गौतम ने कहा कि सकारात्मक सोच वाले सभी लोग लगातार AAP की ओर अग्रसर हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच सालों में अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जो भी विकास कार्य किए हैं, वह अपने आप में एक इतिहास है और इन्हीं सभी कार्यों से प्रभावित होकर सभी पार्टियों के अच्छे विचार रखने वाले लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

यहां पर बता दें कि जहां 2015 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी सत्ता बरकरार रखने की कवायद में जुटी है, तो वहीं  भारतीय जनता पार्टी 2 दशक के बाद दोबारा दिल्ली की सत्ता पाना चाहती है।

इसी के साथ दिल्ली में कांग्रेस भी तेजी से तैयारी में जुट गई है। यही वजह है कि पिछले महीने उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को घोषित किया।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.