Delhi Assembly Election 2020: जानिए मादीपुर के विधायक गिरीश सोनी के बारे में
साल 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े गिरीश सोनी भाजपा उम्मीदवार राज कुमार को 29 हजार मतों से हराया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। मादीपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नेता गिरीश सोनी विधायक हैं। आप ने एक बार फिर गिरीश सोनी पर भरोसा जताया है। गिरीश सोनी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह इस समय सिर्फ विधायक हैं। गिरीश सोनी साल 2013 में पहली बार विधायक चुके गए थे। इसके बाद वह 2015 में एक बार फिर चुनाव में जीत दर्ज की। गिरीश सोनी के पिता पेश से कारोबारी हैं।
साल 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े गिरीश सोनी भाजपा उम्मीदवार राज कुमार को 29 हजार मतों से हराया था। आप को गठन से पहले इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिलती रही है। 2013 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।
मादीपुर में पॉश कालोनियों की भरमार है। सबसे पहले यह सीट भाजपा ने जीती थी। इसके बाद इस वर्ष 1998, 2003 और 2008 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
कुल मतदाता-172941
पुरुष मतदाता-91692
महिला मतदाता-81246
पिछले विधानसभा चुनाव (2015) के आंकड़ें
गिरीश सोनी (आप) विजेता-- 66571
राजकुमार (भाजपा) -- 37184
क्या है इस बार मुद्दा
स्थानीय लोगों के अनुसार, मादीपुर में कई सड़कें अभी तक बदहाल हैं, इससे आने जाने में परेशानी होती है। कई इलाकों में अभी भी सीवर लाइन नहीं बदली गई हैं। इसके अलावा पार्किंग की दिक्कत है। यहां पर अतिक्रमण के कारण आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं से निजात पाने की जरुरत है।
क्या कहती है जनता?
इलाके के कुछ लोग विधायक गिरीश सोनी से संतुष्ट हैं तो कई लोगों में असंतोष भी है। स्थानीय नागरिक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या के साथ-साथ सीवर की समस्या है। विकास कार्य क्षेत्र में किए जाने की जरुरत है। एक अन्य नागरिक ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में बिजली, पानी मुफ्त से लोगों को सहूलिय़त हुई है।