Move to Jagran APP

Delhi assembly Election 2020: बिहार-UP के वोटरों को लुभाने के लिए केजरीवाल का नया दांव

सांसद संजय सिंह ने बताया कि आदमी पार्टी आगामी 6 से 20 अक्टूबर तक तीन सौ स्थानों पर पूर्वांचल जनसंवाद यात्रा का आयोजन करेगी। इस दौरान वे पूर्वांचल के लोगों के बीच जाकर बैठक करेंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 12:02 AM (IST)
Delhi assembly Election 2020: बिहार-UP के वोटरों को लुभाने के लिए केजरीवाल का नया दांव
Delhi assembly Election 2020: बिहार-UP के वोटरों को लुभाने के लिए केजरीवाल का नया दांव

नई दिल्ली, जेएनएन।  62 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी (Aam aadmi party) की जनसंवाद यात्रा को मिली लोगों की प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर अब पार्टी पूरी दिल्ली में पूर्वांचल जनसंवाद यात्रा चलाएगी। इस यात्र से पार्टी पूर्वांचल वोटरों को आकर्षित करेगी। कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद संजय सिंह करेंगे। उनका साथ AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडे, वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक और बुराड़ी विधायक संजीव झा देंगे। यहां पर बता दें कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं। भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पूर्वांचल के रहने वाले हैं, ऐसे में पूर्वांचल के वोटरों को लुभाने के लिए AAP भी तैयारी में जुट गई है।

loksabha election banner

सांसद संजय सिंह ने बताया कि आदमी पार्टी आगामी 6 से 20 अक्टूबर तक तीन सौ स्थानों पर पूर्वांचल जनसंवाद यात्रा का आयोजन करेगी। इस दौरान वे पूर्वांचल के लोगों के बीच जाकर बैठक करेंगे और भाजपा के कारनामों को उजागर करेंगे। इसके साथ ही वह अरविंद केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2015 का इतिहास एक बार फिर आम आदमी पार्टी 2020 में दोहराएगी।

उन्होंने कहा कि इस बार उनके प्रत्याशी पूरी ऊर्जा के साथ ना केवल मैदान में उतरेंगे, बल्कि पहले से ज्यादा अंतर से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जो पार्टी अपना प्रदेश अध्यक्ष तक नहीं बना पा रही है, वह चुनाव क्या लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा समय आएगा जब लोग बोलेंगे एक थी कांग्रेस। संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आ रहे उल्टे सीधे बयानों से साबित हो गया है कि भाजपा दिल्ली में मुद्दा विहीन है।

लोगों की सारी समस्याएं जल्द हो जाएंगी दूर

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की अधिकतर कॉलोनियों में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कई जगहों पर नालियां खुदी हुई हैं। कुछ जगहों पर गड्ढे बन गए, लेकिन जल्द ही यह सब ठीक हो जाएगा। दिल्ली सरकार निर्माण कार्य में तेजी लाएगी। आने वाले दिनों में यह सारे काम पूरे हो जाएंगे। दिल्ली की तस्वीर बदलेगी। लोगों की समस्याएं दूर हो जाएंगी।

अवसर से ज्यादा हैं चुनौतियां

गोपाल राय ने कहा कि आप सरकार के पास अवसर से ज्यादा चुनौतियां हैं। निगम पार्षद हमारे काम को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमारी कोशिश के आगे कोई समस्या नहीं टिकी।

यहां पर बता दें कि छह महीने के भीतर दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है। वर्ष 2015 में 70 में 67 विधानसभा सीटें जीतकर दिल्ली की सत्ता पानी वाली आम आदमी पार्टी दोबारा वही कामयाबी हासिल करने जी जान से जुट गई है। 

Delhi assembly Election 2020: AAP ने तैयार की रणनीति, चुनाव में सिर्फ केजरीवाल होंगे चेहरा

हरियाणा में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे CM अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय ने वजह भी बताई

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.