Delhi Assembly Election 2020: जेपी नड्डा दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, BJP कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
Delhi Assembly Election 2020 भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पालम विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के मद्देनजर प्रचार की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पालम विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधित करेंगे। यह बैठक सेक्टर-7 रामफल चौक स्थित द्वारका के भाजपा कार्यालय में होगी। पालम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से विजय पंडित प्रत्याशी हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारक में मोदी, शाह व नड्डा शामिल
बता दें कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा को सत्ता दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करेंगे। इनके साथ ही भाजपा से जुडे फिल्मी कलाकार भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए दिल्ली की सड़कों पर वोट मांगते नजर आएंगे।
भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। इस सूची में मोदी, शाह व नड्डा के साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए उतारा जाएगा। दिल्ली के सभी सांसदों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। कलाजगत से राजनीति में आने वाले भाजपा नेता भी पार्टी के पक्ष में हवा बनाने के लिए रोड शो करेंगे।
भाजपा के स्टार प्रचारक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, धर्मेद्र प्रधान, प्रकाश जावडेकर, स्मृति ईरानी, रमेश पोखरियाल निशंक, सोम प्रकाश, गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग ठाकुर, नित्यानंद राय व हरदीप पुरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, भाजपा नेता श्याम जाजू, तरुण चुघ, मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, मीनाक्षी लेखी, हेमा मालिनी, हंस राज हंस, गौतम गंभीर, अनिल जैन, दुष्यंत कुमार गौतम, सिद्धार्थन, सनी देओल, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ।