Move to Jagran APP

Delhi assembly Election 2020: AAP ने तैयार की रणनीति, चुनाव में सिर्फ केजरीवाल होंगे चेहरा

Delhi assembly Election 2020 प्रचार अभियान के अगले चरण में अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली सरकार ने पिछले पांच साल में अब तक क्या-क्या विकास कार्य किए?

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 07:19 PM (IST)
Delhi assembly Election 2020: AAP ने तैयार की रणनीति, चुनाव में सिर्फ केजरीवाल होंगे चेहरा
Delhi assembly Election 2020: AAP ने तैयार की रणनीति, चुनाव में सिर्फ केजरीवाल होंगे चेहरा

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi assembly Election 2020: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भी आम आदमी पार्टी (AAM AADMI  PARTY) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CHIEF MINISTER ARVIND KEJRIWAL) के चेहरे पर ही चुनावी रण में उतरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में aap ने 2014 और 2015 के चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल की थी। एक बार फिर से पार्टी उसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए अपने काम के बल पर चुनावी मैदान में उतर रही है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी दिल्ली के 62 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद यात्र कर सीधे जनता से रूबरू हुई। इसमें जनता की तरफ से केजरीवाल सरकार के पक्ष में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद दूसरे चरण में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अक्टूबर माह में संगठन पर फोकस करेंगे।

प्रचार अभियान के अगले चरण में अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली सरकार ने पिछले पांच साल में अब तक क्या-क्या विकास कार्य किए? केजरीवाल 16 से 23 अक्टूबर तक कार्यकर्ता सम्मेलनों में भाग लेंगे और सभी कार्यकर्ताओं से सीधे मिलेंगे और संवाद करेंगे।

सात लोस क्षेत्र के 14 जिलों पर पार्टी की नजर

जनसंवाद कार्यक्रम की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए 16 अक्टूबर से दिल्ली के सभी 14 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। एक दिन में दो विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। एक विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता सम्मेलनों की कमान खुद अर¨वद केजरीवाल संभालेंगे। इस दौरान वह जिला अधिकारियों से लेकर मंडल अध्यक्ष, बूथ मैनेजमेंट में लगे पदाधिकारियों से भी सीधा संवाद करेंगे।

अक्टूबर में संगठन पर रहेगा फोकस

पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने सभी 2700 पोलिंग स्टेशनों पर अपने मंडल अध्यक्ष बना दिए हैं।

  • कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत 16 अक्टूबर को पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ और तिलक नगर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन से होगी
  • 17 अक्टूबर को करवाचौथ होने के कारण उस दिन कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं रखा गया है 
  • 18 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र के रोहिणी और बादली विधानसभा में
  • 19 अक्टूबर को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के महरौली और संगम विहार विधानसभा में
  • 20 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज और शाहदरा विधानसभा में
  • 21 अक्टूबर को बाबरपुर व करावल नगर विधानसभा में
  • 22 अक्टूबर को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के आदर्श नगर व चांदनी चौक विधानसभा में
  • 23 अक्टूबर को नई दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत करोलबाग और नई दिल्ली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.