Delhi Election: कांग्रेस ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 'गुरु' और 'शत्रु' को सुनेंगे दिल्ली वाले
Delhi Assembly Election 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है।
नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। इस बाबत कांग्रेस ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा को इस सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रखा गया है।
बता दें कि दिल्ली में हो रहे चुनाव प्रचार में पंजाब के नेता और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय बाद नजर आएंगे। उनके भाषणों को जनता में खूब पसंद किया जाता है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी दर्शक सुनते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा को शामिल किया है।
जानिए- स्टार प्रचारकों के नाम
सोनिया गांधी (अंतरिम अध्यक्ष, कांग्रेस)
राहुल गांधी (पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष)
मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता)
प्रियंका गांधी वाड्रा (वरिष्ठ नेता, कांग्रेस)
गुलाम नबी आजाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
पीसी चाको (दिल्ली कांग्रेस प्रभारी)
सुभाष चोपड़ा (दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष)
कैप्टन अमरिंदर सिंह (मुख्य मंत्री, पंजाब)
अशोक गहलोत (मुख्यमंत्री, राजस्थान)
कमलनाथ (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश)
भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)
वी. नारायण सामी ( मुख्यमंत्री, पुडुचेरी)
अजय माकन (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
जेपी अग्रवाल (पूर्व सांसद, दिल्ली)
मीरा कुमार (पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष)
कपिल सिब्बल (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
राज बब्बर (पूर्व सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, यूपी)
शशि थरूर (कांग्रेस सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री)
हरीश रावत (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा)
गौरतलब है कि दिल्ली में अगले महीने 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रमुख दल हैं, जिनके प्रत्याशी मुख्य रूप से एक-दूसरे को चुनौती देंगे।
दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक