Move to Jagran APP

चांदनी चौक से 4 बार विधायक रहे प्रहलाद सिंह ने थामा AAP का दामन, कांग्रेस को झटका

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और चांदनी चौक से चार बार विधायक रहे प्रहलाद सिंह (Parlad Singh Sawhney) ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्‍वाइन कर ली है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 08:05 AM (IST)
चांदनी चौक से 4 बार विधायक रहे प्रहलाद सिंह ने थामा AAP का दामन, कांग्रेस को झटका
चांदनी चौक से 4 बार विधायक रहे प्रहलाद सिंह ने थामा AAP का दामन, कांग्रेस को झटका

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और चांदनी चौक से चार बार विधायक रहे प्रह्लाद सिंह (Parlad Singh Sawhney) ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ज्‍वाइन कर ली है। उन्‍होंने रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

loksabha election banner

चार बार चांदनी चौक से रहे हैं विधायक

चांदनी चौक से चार बार विधायक रहे कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह साहनी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका दिया है। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी का थाम कर पार्टी के जीत का दावा किया। आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साहनी को पार्टी का पटका पहनाकर शामिल कराया।

काफी कांग्रेसी कार्यकर्ता भी हुए शामिल

साहनी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए। साहनी चांदनी चौक सीट पर अच्‍छी पकड़ रखते हैं। वह अपने बेटे पूरणदीप के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। इधर आप से कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा को कांग्रेस चांदनी चौक से टिकट देना चाहती है। इससे नाराज होकर साहनी आप

में शामिल हो गए हैं।

कहा- केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर थामा दामन

साहनी ने मौके पर कहा कि उनके साथ चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से तीन ब्लॉक अध्यक्ष भी आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे टिकट का लालच नहीं है। वह केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शीला दीक्षित को याद किया। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि साहनी के उनके साथ आने से आप को मजबूती मिलेगी।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.