Delhi Bawana Election Result 2020: बवाना विधानसभा सीट पर आप के जयभगवान जीते
Bawana Delhi Election Result 2020 बवाना विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा के रविन्द्र कुमार इंद्राज आप के जय भगवान और कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bawana Delhi Election Result 2020: बवाना सुरक्षित सीट पर आप के जयभगवान को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने भाजपा के रविंदर कुमार को 11999 वोटों से हराया।
बवाना विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। यहां से आप के जय भगवान, भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र कुमार और कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में थे। जय भगवान को यहां से 95,715 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रविंद्र कुमार को 84,189 वोट प्राप्त किएहैं जबकि कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 12,803 वोट मिले हैं।
8 फरवरी को दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान की काउंटिंग हुई। इस सीट पर शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविंदर कुमार आगे चल रहे हैं। बता दें कि 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 196735 वोट पड़े थे।
यह विधानसभा सीट उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में बवाना सीट भी शामिल है। यह क्षेत्र दिल्ली उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा होने के साथ ही दिल्ली का प्रमुख सीमांत क्षेत्र भी है। 1993 में यहां के पहले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चंद राम ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1998 से 2008 तक यहां से कांग्रेस के सुरेंदर कुमार विधायक बनते रहे।
2015 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के वेद प्रकाश ने जीत हासिल की। 2017 में हुए यहां के उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी के राम चंदर विजेता बने। 1168 में यहां जेल बनाई गई। दिल्ली की महरौली, दिल्ली और नजफगढ़ के बाद यह दिल्ली की ब्रिटिशकालीन चौथी जेल बनी। इस क्षेत्र में स्थित राजीव गांधी स्टेडियम से कई बड़े खिलाड़ी निकले हैं, जिनमें सतपाल पहलवान, हॉकी प्लेयर मंजीत सहरावत समेत कई चर्चित हस्तियां शामिल हैं।