Move to Jagran APP

PM मोदी को 'धन्यवाद' के साथ दिल्ली में चुनावी जंग शुरू, कांग्रेस-AAP भी होंगे हमलवार

PM ने इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) पर हमला कर चुनावी माहौल बना दिया है। जल्द यह हमलावर चुनावी जंग में तब्दील होता नजर आएगा।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 07:30 PM (IST)
PM मोदी को 'धन्यवाद' के साथ दिल्ली में चुनावी जंग शुरू, कांग्रेस-AAP भी होंगे हमलवार
PM मोदी को 'धन्यवाद' के साथ दिल्ली में चुनावी जंग शुरू, कांग्रेस-AAP भी होंगे हमलवार

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Assemble Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव की तारीखों का एलान होने में कुछ दिन शेष हैं, लेकिन रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) पर हमला कर चुनावी माहौल गरमा दिया है। जल्द ही यह हमला चुनावी जंग में तब्दील होता नजर आएगा।

loksabha election banner

दरअसल, रामलीला मैदान में यह रैली अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करने के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन अपने भाषण के दौरान मोदी ने लय में आकर इशारों-इशारों में कांग्रेस-AAP की जमकर क्लास की। खासकर अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर दिल्ली की सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के साथ-साथ पूर्व की कांग्रेस सरकार को भी घेरा। कॉलोनियों को मंजूरी नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली के लोगों को इस अधिकार से दूर रखा वे देख सकते हैं कि अधिकार मिलने पर क्या खुशी होती है।

और हमलावर होगी AAP

पीएम मोदी के इशारों-इशारों में बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पलटवार किया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है -'रजिस्ट्री का क्या हुआ? कच्ची कॉलोनियों के साथ फिर धोखा? लोगों को उम्मीद थी आज रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। लेकिन फिर धोखा? पहले कांग्रेस झूठे वादे करती थी, अब भाजपा ने भी वही किया पर चिंता मत करना। हमने कच्ची कालोनियों में सभी विकास के काम करवाए, अब इनसे रजिस्ट्री भी करवा के देंगे।' माना जा रहा है कि पीएम मोदी के हमलों के बाद AAP का पलटवार यही नहीं थमने वाला बल्कि आगे भी हमले होंगे।

कांग्रेस भी फ्रंटफुट पर करेगी बैटिंग

दिल्ली में लगातार 15 सालों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी नए अध्यक्ष के रूप में सुभाष चोपड़ा के मिलने के बाद हमलावर है। इस रैली के बाद कांग्रेस अब AAP और भाजपा दोनों के खिलाफ नई रणनीति बनाती नजर आएगी। सुभाष चोपड़ा जब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने हैं, लगातार भाजपा और AAP पर हमलावर है। 

कांग्रेस की रैली के जवाब में देखी जा रही मोदी की धन्यवाद रैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में ही 14 दिसंबर को कांग्रेस की एक रैली हुई थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया और राहुल-प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नके दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी और केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला था। इस रैली को भी चुनावी रैली के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस और भाजपा नेताओँ के बीच भी जुबानी जंग तेज हो सकती है। 

अब AAP  की बारी

आठ दिन भीतर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी रैलियां कर चुनावी जंग का आगाज कर दिया है। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों मेंं आम आदमी पार्टी भी एक बड़ी रैली कर कांग्रेस-भाजपा को चुनौती देती नजर आए। वैसे बता दें कि AAP  मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तकरीबन हर सप्ताह एक-दो जनसभाओं में जरूर नजर आ जाते हैं, लेकिन कांग्रेस-भाजपा की तरह बड़ी रैली बाकी है। हो सकता है कि दिल्ली के लोग जल्द ही रामलीला मैदान में ही आम आदमी पार्टी की बड़ी रैली देखें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.