Move to Jagran APP

Badli delhi Election Result 2020 live: बादली सीट से AAP के अजेश यादव ने दर्ज की जीत, दिखा त्रिकोणीय मुकाबला

Badli delhi Assembly Election Result 2020 दिल्ली की लगभग 70 विधानसभा सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। बादली सीट पर चौथे राउंड की गिनती पूरे होने के बाद आप ने बढ़त बनाई हुई है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 08:32 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 05:54 PM (IST)
Badli delhi Election Result 2020 live: बादली सीट से AAP के अजेश यादव ने दर्ज की जीत, दिखा त्रिकोणीय मुकाबला
Badli delhi Election Result 2020 live: बादली सीट से AAP के अजेश यादव ने दर्ज की जीत, दिखा त्रिकोणीय मुकाबला

नई दिल्ली, जागरण डेस्क। बादली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के अजेश यादव ने भारी मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्‍हें 69357 वोट मिला, जो इस सीट पर हुए कुल मतदान का 49.67 प्रतिशत है। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा के विजय कुमार भगत रहे, जिन्‍हें 40234 वोट मिले। ये सीट ऐसी रही, जहां कांग्रेस लड़ती हुई नजर आई और उसके उम्‍मीदवार देवेंद्र यादव की जमानत बच गई। कांग्रेस उम्‍मीदवार को बादली सीट से 27449 वोट मिले। इस सीट पर लगभग 12 उम्‍मीदवार मैदान में थे। 608 लोगों ने इस सीट पर नोटा बटन दबाया यानि उन्‍हें इन 12 उम्‍मीदवारों में से कोई पसंद नहीं था।

loksabha election banner

राउंड-दर-राउंड ऐसी रही स्थिति

- 9 वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। 9 राउंड के बाद इस सीट पर कुछ ऐसी स्थिति है। 

अजेश यादव- 38107

विजय कुमार भगत- 22259

देवेंद्र यादव 17940

- छठे राउंड में विधानसभा में आप के अजेश यादव 8070 वोट से आगे है।

अजेश यादव (आप) 21786

देवेंद्र यादव (कांग्रेस) 13716

विजय भगत (भाजपा) 14878

- बादली विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। चौथे राउंड के बाद आप  के पास 18782 भाजपा के पास 15061 और कांग्रेस के पास 6936 सीटें है। 

- तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद अब बादली विधानसभा में आप पार्टी के अजेश यादव 2526 मतों से आगे है। फिलहाल, आप को अजेश यादव को 10801 भाजपा के विजय कुमार को 8275 और कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 6639 वोट मिले है। 

- बादली विधानसभा के लिए दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सामने आए रुझानों के अनुसार आप के अजेश यादव - 8219 कांग्रेस के देवेंद्र- 3554 और भाजपा के विजय भगत को 5880 वोट मिले हैं।

- सामने आए शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के अजेश यादव ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं भाजपा के विजय भगत और कांग्रेस के देवेंद्र यादव पिछड़ रहे हैं।

- इस सीट से आप के अजेश यादव को भाजपा के विजय भगत और कांग्रेस के देवेंद्र यादव से कांटे की टक्कर मिल रही है। 

जानें बादली सीट का इतिहास

आर्थिक रूप से मजबूत गांव रहा यह इलाका 1993 में विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। यह सीट दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में शामिल है। माना जाता है कि इंदौर से आए ब्राह्मणों ने बादली को बसाया था। बाद में रोहतक के जाट और अहीरों ने उन पर आक्रमण कर बादली को अपना घर बना लिया। मुगलकाल के दौरान यह इलाका दिल्‍ली सल्‍तनत की मुख्‍य चौकी के रूप में भी जाना जाता था क्‍योंकि दिल्‍ली पर हमला करने वाले आक्रमणकारियों को पहले यहां के लोगों से लोहा लेना होता था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.