Move to Jagran APP

Good News for Street vendors of Delhi: 5 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देगी AAP सरकार

दिल्ली सरकार ने बुधवार को तीनों नगर निगमों (दक्षिण दिल्ली नगर निगम पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम) को इन लोगों का सर्वे करने के लिए कहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 04:38 PM (IST)
Good News for Street vendors of Delhi: 5 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देगी AAP सरकार
Good News for Street vendors of Delhi: 5 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देगी AAP सरकार

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (aad aadmi party) सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड (Election Mode) में आ चुकी है। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक बड़े एलान के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देने की बात कही है। इससे दिल्ली के लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा होगा। बता दें कि दिल्ली में करीब 5 लाख रेहड़ी पटरी वाले हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के किसी भी शहर की अर्थव्यवस्था में रेहड़ी पटरी वाले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहां इस पूरी व्यवस्था को कानूनी जामा पहनाया हुआ है। हमारे देश मे भी बहुत से रेहड़ी पटरी वाले हैं, मगर इन्हें कानूनी जामा नहीं पहनाया गया है। अब इन्हें कानूनी जामा पहनाए जाने की जरूरत है।

आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इन लोगों के लिए काम करने जा रही है। बुधवार को तीनों नगर निगमों (दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम) को इन लोगों का सर्वे करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत इस सर्वे के बाद इन्हें प्रणामपत्र दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद इन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। इन लोगों के बैठने के लिए स्थान निर्धारित किए जाएंगे। इन लोगों के लिए व्यवस्थित तरीके से खोखे लगवाए जाएंगे। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.