Move to Jagran APP

Delhi Elections 2020 : मनोज तिवारी पर हरदीप पुरी का बयान बना भाजपा के लिए ' गले की हड्डी'

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा एक कार्यक्रम में की गई घोषणा अब भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गई है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 09:12 AM (IST)
Delhi Elections 2020 : मनोज तिवारी पर हरदीप पुरी का बयान बना भाजपा के लिए ' गले की हड्डी'
Delhi Elections 2020 : मनोज तिवारी पर हरदीप पुरी का बयान बना भाजपा के लिए ' गले की हड्डी'

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए मनोज तिवारी को चेहरा बताने के बाद अपना बयान वापस लेने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर हमला बोला है। आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि तो इसका मतलब केजरीवाल जी के खिलाफ आपके पास कोई नहीं? बिना दूल्हे की बारात? आपका मुख्यमंत्री उम्मीदवार दो घंटे में ही मैदान छोड़कर भाग गया या भाजपा को उनकी प्रतिभा पर भरोसा नहीं है?

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पुरी जी दिल्ली की जनता जानना चाहती कि केजरीवाल जी के सामने आपका चेहरा कौन है? आपने तिवारी जी का नाम बताया भी और तीन घंटे में मैदान छोड़ कर भाग गए, क्या चुनाव से भाजपा ने केजरीवाल को वॉकओवर दे दिया है?।

वहीं आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि क्यों दो घंटे के भीतर ही भाजपा ने मनोज तिवारी का नाम वापस ले लिया। क्या यह भाजपा की पूर्वाचल विरोधी मानसिकता नहीं हैं?।

पहले आप ने किया था पुरी के बयान का स्वागत 

इससे पहले पुरी के बयान पर आप ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की थी। जिसमें पुरी द्वारा भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा बताने के बयान का पार्टी ने स्वागत किया था। इसके साथ ही तंज कसा था कि अब पार्टी 2015 के विधानसभा चुनाव में सीटें जीतने का रिकॉर्ड तोड़ेगी और प्रचंड बहुमत से 2020 में दिल्ली में सरकार बनाएगी।

संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री पुरी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि काफी समय से इस प्रश्न का उत्तर दिल्ली की जनता जानना चाह रही थी। इस प्रश्न का जवाब मिल गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदीप पुरी ने स्पष्ट कर दिया है कि मनोज तिवारी भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। अब तस्वीर बिल्कुल साफ है।

दिल्ली में एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं। जिन्होंने दिल्ली की जनता की सुविधाएं और विकास के लिए काम किया है। दूसरी तरफ मनोज तिवारी का चेहरा है, जिन्होंने कहा है कि दिल्ली में दो सौ यूनिट बिजली की योजना खत्म होगी। जिन्होंने कहा है कि जनता की सारी छूट खत्म करेंगे। बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्र खत्म करेंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री पुरी ने रविवार को यमुनापार में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगला विधानसभा चुनाव मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि वह बाद में अपने बयान से पलट गए।

भाजपा को तिवारी की प्रतिभा पर विश्वास नहीं: आतिशी
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि हरदीप पुरी न केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन हैं बल्कि दिल्ली के चुनाव में सह प्रभारी भी हैं। एक सह प्रभारी द्वारा दिए गए बयान का एक महत्व होता है। उन्होंने यह बयान एक सार्वजनिक मंच से दिया है। भाजपा से प्रश्न पूछते हुए आतिशी ने कहा कि तीन ही घंटे में मनोज तिवारी के सीएम पद की उम्मीदवारी को वापस ले लिया गया, क्या भाजपा को मनोज तिवारी की प्रतिभा पर विश्वास नहीं है? क्या भाजपा को लगता है कि तिवारी अर¨वद केजरीवाल के सामने टिक नहीं पाएंगे?

कांग्रेस ने भी साधा भाजपा पर निशाना

वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है कि पुरी ने मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री पद से नवाज दिया है, लेकिन अब भाजपा के अन्य नेताओं का क्या होगा? अब मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे विजेंद्र गुप्ता, विजय गोयल, डॉ. हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय का क्या होगा? पुरी के बयान ने भाजपा के भीतर की लड़ाई सड़क पर ला दी है। वास्तव में भाजपा का यही असली चेहरा है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में भाजपा के लिए आसान नहीं सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करना, 4 नेता हैं प्रबल दावेदार

मनोज तिवारी को दिल्ली में सीएम पद का चेहरा बताकर पलटे हरदीप सिंह पुरी

 49 साल बाद भाप इंजन ट्रेन फिर पटरी पर उतरने को तैयार, लोग जल्द कर सकेंगे सवारी

 दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.