Move to Jagran APP

झारखंड चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी ने कहा - दिल्‍ली में मिलेगी हमें भारी जीत

झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग आ गए हैं। वहां भाजपा को झटका लगा है। वहीं झारखंड मुक्‍ति मोर्चा कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन सरकार बनने की ओर अग्रसर ह

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:46 PM (IST)
झारखंड चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी ने कहा - दिल्‍ली में मिलेगी हमें भारी जीत
झारखंड चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी ने कहा - दिल्‍ली में मिलेगी हमें भारी जीत

नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग आ गए हैं। वहां भाजपा को झटका लगा है। वहीं झारखंड मुक्‍ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन सरकार बनने की ओर अग्रसर है। शुरुआती रुझाने से लेकर देर शाम तक भाजपा को बढ़त नहीं मिली जिसके बाद विपक्षी पार्टियां भाजपा पर हमलावर हो गई हैं।

loksabha election banner

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज

इसी कड़ी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड चुनाव पर कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी की हार हुई है। हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का घमंड उसे ले डूबा है। नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को जनता ने नकार दिया है क्‍योंकि आखिरी के दो चरण सीएए के बाद हुए थे। लोगों ने बता दिया कि वह इससे खुश नहीं हैं।

संजय सिंह ने कहा दिल्‍ली में मिलेगी 'आप' को जीत

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब जनता बेरोज़गारी, महंगाई, भुखमरी, किसान आत्महत्या, आर्थिक मंदी से निजात चाहती है। दिल्‍ली में होने वाले विधान सभा चुनाव के बारे में उन्‍होंने कहा कि चुनाव स्थानीय मुद्दे पर होंगे, हवा-हवाई बातों पर नहीं। झारखंड के चुनाव परिणाम दिल्ली में भारी जीत का संकेत दे रहे हैं।

बता दें कि झारखंड चुनाव से पहले भाजपा ने देश भर में एनआरसी लागू करने की बात कही थी जिसके बाद से इसको देश भर की राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा अब एक बार फिर से दिल्‍ली में अपनी रणनीति को बदलने पर सोचेगी, नहीं तो उसे दिल्‍ली की विधानसभा चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.