Dwarka Election Result 2020 : द्वारका में विनय मिश्रा की झाड़ू ने किया कमाल, पंजे ने किया निराश
इस सीट पर सबकी निगाहें महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते पर आदर्श शास्त्री पर टिकी थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Dwarka Election Result 2020 द्वारका विधानसभा में आप के उम्मीदवार विनय मिश्रा ने जीत दर्ज की। भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के आदर्श शास्त्री तीसेर स्थान पर। द्वारका विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद थी। इस सीट पर भाजपा ने प्रद्युम्न राजपूत को मैदान में उतारा था। वहीं आप ने कांग्रेसी नेता महाबल मिश्रा के बेटे को विनय मिश्रा को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री को मुकाबले में उतारे थे। द्वारका विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड से ही आप के विनय मिश्रा आगे चल रहे थे। वहीं भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के आदर्श शास्त्री तीसरे नंबर पर थे।
कांग्रेस की उम्मीद पर फिरा पानी
इस सीट पर सबकी निगाहें महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते पर आदर्श शास्त्री पर टिकी थी। विनय मिश्रा को आप पार्टी ने मैदान में उतारा था। जबकि आप से कांग्रेस में शामिल आदर्श शास्त्री को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। 2015 में आदर्श शास्त्री इस सीट से विधायक हैं। इसलिए कांग्रेस को उम्मीद थी कि यह सीट उसकी झोली में जा सकती है। लेकिन परिणाम इसके उलट आए। यहां आप के महाबल मिश्रा ने विनय मिश्रा ने भाजपा के उम्मीदवार को पराजित किया। आदर्श शास्त्री तीसरे स्थान पर चले गए।
महाबल मिश्रा के बेटे हैं विनय मिश्रा
- आम आदमी पार्टी के नेता विनय मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता महाबल मिश्रा के बेटे हैं। महाबल को दिल्ली में पार्टी के पूर्वांचली चेहरा माना जाता है। उन्होंने पार्षद से सांसद तक का सफर तय किया है। पूर्वांचली लोगों में उनकी अच्छी छवि है।
- 2013 में विनय मिश्रा का सक्रिय राजनीति में उनका प्रवेश हुआ। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में पालम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। इस चुनाव में वह परास्त हुए थे। इस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
- 2020 में वह पालम के बजाए द्वारका सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। लेकिन कांग्रेस उनको टिकट देने के मूड में नहीं थी। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर आप का दामन थाम लिया।
आदर्श शास्त्री
- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और द्वारका के विधायक आदर्श शास्त्री राजनीति में सक्रिय पिछले विधानसभा चुनाव में हुए थे। इनके पिता अनिल शास्त्री पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं।
- पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न राजपूत को हराया था।