-
03:25 PM, 06 Feb 2020
जेपी नड्डा का रोड शो
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। पहलवान और भाजपा सदस्य योगेश्वर दत्त और बबीता फोगट भी इस रोड शो में मौजूद रहे।
Delhi: BJP president JP Nadda held a road show in Mundka Assembly constituency. Wrestlers & BJP members Yogeshwar Dutt and Babita Phogat were also present. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/pL6ZH85JXS
— ANI (@ANI) February 6, 2020 -
03:23 PM, 06 Feb 2020
अमित शाह का रोड शो
गृह मंत्री अमित शाह हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर रहे हैं।
Roadshow in Hari Nagar assembly constituency. https://t.co/Yz4XdSoAaw
— Amit Shah (@AmitShah) February 6, 2020 -
03:21 PM, 06 Feb 2020
मधेपुर विधानसभा सीट के लिए रोड शो करेंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह मधेपुर विधानसभा सीट के लिए रोड शो करने जा रहे हैं। बीजेपी की सरकार के पक्ष में मधेपुर मेट्रो स्टेशन के पास यह रोड शो आयोजित किया जाएगा।
-
02:41 PM, 06 Feb 2020
अमित शाह पर केजरीवाल का निशाना
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी(आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा मानती है कि उनके पास दिल्ली का सीएम बनने के लिए कोई योग्य व्यक्ति नहीं है। अमित शाह कह रहे हैं मुझे वोट दो और मैं सीएम तय करूंगा। फिर अमित शाह जी को मेरे साथ बहस करके आना चाहिए। वह शाहीन बाग के बारे में बात करते रहते है, मैं इस पर भी बहस करूंगा।
Delhi CM & AAP leader Arvind Kejriwal: BJP admits they have no capable person to be the CM of Delhi. Amit Shah is saying 'give me votes & I will decide the CM', then Amit Shah ji should come & debate with me. He keeps on talking about Shaheen Bagh, I will debate on this too. pic.twitter.com/311ndYfmSm
— ANI (@ANI) February 6, 2020 -
02:38 PM, 06 Feb 2020
AAP नेता संजय सिंह को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोज ने उन्हें 12 फरवरी शाम 7 बजे तक का समय दिया है, जिसमें उन्हें अपने उस बयान पर बयान पर जवाब देना होगा।उन्होंने आरोप लगाया गया था कि बीजेपी 2 फरवरी को बवाल करने की तैयारी कर रही है।
Election Commission issues notice to Aam Aadmi Party (AAP) leader Sanjay Singh for prima facie violating Model Code of Conduct (MCC) with his allegations that BJP is preparing to do 'bavaal' on 2nd February. EC has given him time till 12 pm 7th February, to explain his position. pic.twitter.com/JjiUFEdeHX
— ANI (@ANI) February 6, 2020 -
02:07 PM, 06 Feb 2020
करीब 4 घंटे में थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। अब करीब 4 घंटे बचे हुए हैं, जिसके बाद दिल्ली में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। आज आखिरी दिन अमित शाह, मनोज तवारी और कई अन्य नेताओं ने चुनाव प्रचार किया है।
-
01:13 PM, 06 Feb 2020
बसपा प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा पर हमला!
बदरपुर विधासभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा ने हमला करने का आरोप लगाया है। प्रत्याशी के मुताबिक, यह हमला 8-10 अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार रात को तब किया जब वे चुनाव प्रचार के सिलसिले में बैठक करके घर लौट रहे थे।
-
01:12 PM, 06 Feb 2020
कपिल के मैदान में उतरेंगे खली
मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा के पक्ष में ग्रेट खली प्रचार करेंगे। कपिल मिश्रा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- मॉडल टाउन विधानसभा में निकलेगा भाजपा का महा मेगा रोड शो महाबली खली के साथ। इससे पहले कपिल मिश्रा ने विवादित ट्वीट किया था- 8 फरवरी को दिल्ली वाले केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देंगे। बता दें कि उरी हमले के बाद भारत ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, इस पर अरविंद केजरीवाल ने सबूत मांगे थे।
-
12:45 PM, 06 Feb 2020
BJP प्रत्याशी के समर्थन में उतरे शाह
सीमापुरी विधानसभा सीट से संतलाल चावरिया के समर्थन में अमित शाह रोड शो कर रहे हैं। यह रोड शो जनता फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव से शुरू होकर नंदनगरी और ताहिरपुर होते हुए जनता फ्लैट में समाप्त होगी। गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान सीमापुरी तक नहीं जाएंगे।
Delhi: Union Home Minister Amit Shah holds a roadshow in Seemapuri constituency. LJP chief Chirag Paswan and Delhi BJP president Manoj Tiwari also present. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/d9JLDt3bp9
— ANI (@ANI) February 6, 2020 -
12:39 PM, 06 Feb 2020
एलजेपी के उम्मीदवार के समर्थन में उतरे अमित शाह
अमित शाह लोक जनशक्ति पार्टी(एलजेपी) के उम्मीदवार के प्रचार कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी इस रोड शो को कर रहे हैं।
-
12:37 PM, 06 Feb 2020
अमित शाह का रोड शो शुरू
सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है। जनता फ्लैट, जीटीबी एन्क्लेव से यह रोड शो शुरू हुआ।
-
12:25 PM, 06 Feb 2020
मनीष सिसोदिया करेंगे पदयात्रा
उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया भी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज में पदयात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस, जिसने पिछले विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीती थी, उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर उम्मीद जगाई।
-
11:42 AM, 06 Feb 2020
आखिरी दिन अमित शाह, जेपी नड्डा करेंगे रोड शो
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमापुरी, हरि नगर और मादीपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन रोड शो करने की उम्मीद है जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुंडका और सुल्तान माजरा में रोड शो करेंगे।
-
11:24 AM, 06 Feb 2020
सभी पार्टियां आखिरी दिन झोकेंगी ताकत
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई दिग्गज प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे।
-
11:17 AM, 06 Feb 2020
आखिरी दिन प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल
प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर आप के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे।