Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: मौसम नहीं करेगा परेशान, जमकर करें मतदान; 10 फरवरी को गिरेगा

Delhi Election 2020 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक शनिवार को दिनभर लोकतंत्र के महापर्व पर मौसम भी साथ देगा।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 07:01 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 07:01 AM (IST)
Delhi Election 2020: मौसम नहीं करेगा परेशान, जमकर करें मतदान; 10 फरवरी को गिरेगा
Delhi Election 2020: मौसम नहीं करेगा परेशान, जमकर करें मतदान; 10 फरवरी को गिरेगा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Election 2020 : दिल्ली विधासभा चुनाव 2020 के तहत सुबह 8 बजे दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान शुरू हो जाएगा। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, शनिवार को दिनभर लोकतंत्र के महापर्व पर मौसम भी साथ देगा। दिन भर आसमान साफ रहने के कारण मतदाताओं को वोट डालने में परेशानी नहीं होगी। दिनभर बारिश का भी कोई अनुमान नहीं है।

loksabha election banner

सुबह से खिली रहेगी धूप

मौसम विभाग की मानें तो धूप सुबह ही खिल जाएगी। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 व 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान गिरने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.1 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 55 से 100 फीसद रहा। सबसे ठंडा इलाका 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लोधी रोड और अधिकतम 17.9 डिग्री सेल्सियस के साथ मुंगेशपुर रहा।

10 फरवरी को फिर गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के समय दिल्ली में ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान गिरने का अनुमान है। वहीं अगले दिन हल्के कोहरे के बाद फिर से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

हवा थमी तो बढ़ा प्रदूष

हवा थमी तो दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 295 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 309, गाजियाबाद का 312, ग्रेटर नोएडा का 341, गुरुग्राम का 250 और नोएडा का 313 दर्ज किया गया। 

यहां पर बता दें कि शनिवार को मतदान होने के बाद इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां हैं जिनके प्रत्याशी मैदान में हैं। 

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.