बदरपुर विधानसभा सीट पर किसका होगा कब्जा, AAP का रहेगा दबदबा या अन्य पार्टी मारेगी मैदान
बदरपुर विधानसभा सीट (Badarpur Assembly Seat) पर पिछली बार 2015 हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के नारायण दत्त शर्मा जीत दर्ज की थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बदरपुर विधानसभा सीट (Badarpur Assembly Seat) पर पिछली बार 2015 हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के नारायण दत्त शर्मा जीत दर्ज की थी। लेकिन अब नारायण दत्त शर्मा आप को छोड़ बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में इस बार बदरपुर विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। आप ने इस बार बदरपुर सीट से राम सिंह नेताजी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने रामवीर सिंह बिधूड़ी, कांग्रेस प्रमोद कुमार यादव और बसपा ने नारायण दत्त शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। अब देखना है कि बदरपुर विधानसभा सीट से कौन बाजी मारता है।
दरअसल, बदरपुर विधानसभा सीट दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा होने के साथ ही हरियाणा के फरीदाबाद जिले की सीमा ये लगता है। इसे बदरपुर बॉर्डर के नाम से पहचाना जाता है। इस विधानसभा सीट का गठन 1993 में किया गया था। यहां के पहले चुनाव में जनता दल के रामवीर सिंह बिधूड़ी विधायक चुने गए थे। रामवीर इस बार भी इस सीट से चुनावी दंगल में उतरे हैं। वैसे बता दें कि रामवीर कई दलों की ओर चुनाव लड़कर जीते और इस सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।
बदरपुर का क्षेत्र ऐतिहासिक गौरव समेटे हुए है। यह इलाका 16वीं शताब्दी के दौरान दिल्ली के शासक जहांगीर द्वारा बनवाई गई कई सराय के लिए जाना जाता था। तब इस इलाके से निकले जीटी रोड से जाने वाली राहगीर इन सरायों में आराम किया करते थे। सरकार ने इस इलाके को विकसित करने के इरादे से 1973 में यहां बसावट शुरू की और बदरपुर थर्मल पॉवर स्टेशन स्थापित कराया।
विधायक | नारायण दत्त शर्मा |
पार्टी | आम आदमी पार्टी |
प्राप्त वोट | 94242 |
पराजित उम्मीदवार | रामवीर सिंह बिधूड़ी |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
प्राप्त वोट | 46659 |
हार का अंतर | 47583 |
वोट % | 65.33 |
पुरुष मतदाता | 153329 |
महिला मतदाता | 107522 |
कुल मतदाता | 260887 |