Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Election 2023: सीएम योगी ने छत्तीसगढ़ में रैली को किया संबोधित, कांग्रेस सरकार पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

    By Versha SinghEdited By: Versha Singh
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 01:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके एक साथी ने बिहार में चारा घोटाला किया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला किया है... यह उनकी प्रकृति है। कांग्रेस...ये सरकार यहां की जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है...इन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है...

    Hero Image
    योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में रैली को किया संबोधित

    एएनआई, भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले सभी पार्टियों ने चुनावी रण में अपना पूरा दम लगा रखा है। हर दिन चुनावी राज्यों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की रैलियां हो रही हैं। रैलियों में सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाती हुई दिखाई दे जाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

    इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके एक साथी ने बिहार में चारा घोटाला किया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला किया है... यह उनकी प्रकृति है। कांग्रेस...ये सरकार यहां की जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है...इन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है...

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के पास पहुंचा अकांक्षा का बनाया स्केच, पत्र लिखकर प्रधानमंत्री ने दिया आशीष

    यह भी पढ़ें- Cash For Query Row: ‘क्या महिलाओं और मुसलमानों के लिए अलग-अलग नियम और कानून हैं?’, निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर उठाए सवाल

    comedy show banner
    comedy show banner