विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'केजरीवाल को तो कर लेंगे गिरफ्तार, पर विचारधारा को कैसे करेंगे', छत्तीसगढ़ में भाजपा पर बरसे दिल्ली CM

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 03 Nov 2023 06:55 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों से काम ...और पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: @AamAadmiParty)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: @AamAadmiParty)

डिजिटल डेस्क, रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अकलतरा में एक रोड शो किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी हमारे देश के गरीब लोगों को बीमार होने पर पूरा इलाज तक मुहैया नहीं हो पाता है।

क्या कुछ बोले केजरीवाल?

केजरीवाल ने कहा पिछले 75 साल में दोनों पार्टियों ने मिलकर महज देश को लूटा है। इन सारे नेताओं ने मिलकर सिर्फ अपना घर भरा और इतना पैसा कमा लिया कि इनकी सात पुस्ते घर बैठकर खा सकती हैं और हमारी मां-बहनों और परिजनों को इलाज कर मुहैया नहीं होता है।

इस दौरान उन्होंने साल 2011 में हुए अन्ना आंदोलन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उस आंदोलन से आम आदमी पार्टी निकली। इस पार्टी ने दिल्ली में पहला चुनाव लड़ा और जीत गई। दिल्ली के लोगों ने चमत्कार करके दिखा दिया। दिल्ली के लोगों ने कहा कि यह लड़के जिद्दी हैं, लेकिन देशभक्त हैं। दिल्ली में लगातार तीन चुनाव हमने जीते।

यह भी पढ़ें: 'पांच साल में बदल देंगे छत्तीसगढ़ की तस्वीर', अमित शाह ने घोषणापत्र 'मोदी की गारंटी' किया जारी

केजरीवाल ने कहा कि हमारे से पहले वाली सरकारें कहती थी कि पैसे नहीं है, सरकार घाटे में चल रही है, लेकिन हमारी सरकार फायदे में चल रही है, क्योंकि हमारी ईमानदारी सरकार है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में शानदार सरकारी स्कूल बना दिए।

'दिल्ली के बाद पंजाब में बनी AAP सरकार'

उन्होंने कहा कि हम ईमानदार लोग हैं और जनता की सेवा करने के लिए आए हैं। आम आदमी पार्टी एक सोच से निकली हुई है। आम आदमी पार्टी के तीन स्तंभ है।

  1. कट्टर ईमानदारी
  2. कट्टर देशभक्ति
  3. इंसानियत

केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों ने अस्पताल और स्कूल बनाए तो इन लोगों (भाजपा और कांग्रेस) ने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। अब केजरीवाल को गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं। मैं कहता हूं कि केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन इस सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे।

यह भी पढ़ें: असम CM ने भूपेश सरकार पर बोला हमला, पूछा- क्या कांग्रेस को अकबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी ज्यादा प्रिय हैं?