CG : राज बब्बर बोले, नक्सली क्रांति के लिए निकले हैं
राज बब्बर ने आगे कहा कि वो लोग अभाव में है, जिनका अधिकार छीना गया है।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 04:44 PM (IST)
रायपुर । चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राज बब्बर के एक बयान से प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो सकता है। राज बब्बर से जब नक्सलवाद पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो लोग क्रांति के लिए निकले हैं। उन्हें रोका नहीं जा सकता है।
राज बब्बर ने आगे कहा कि वो लोग अभाव में है, जिनका अधिकार छीना गया है। वे लोग अपने अधिकार के लिए प्राणों की आहुति दे रहे हैं। इस साथ ही फिर राज बब्बर ने कहा कि वो हिंसा करके गलती कर रहे हैं, क्योंकि गोलियों से हल नहीं होता है। किसी भी समस्या का हल बातचीत से ही निकलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें