पांच साल में डेढ़ गुना बढ़ी CG के नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल की संपत्ति
अमर के पास एक करोड़ 93 लाख 83 हजार 932 स्र्पये की संपत्ति है।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 08:32 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 08:32 AM (IST)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री व बिलासपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की संपत्ति पांच साल में डेढ़ गुना बढ़ गई है। हालांकि उनसे ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी शशि अग्रवाल के पास है। नकद जमा राशि के मामले में दोनों के पास बराबर साढ़े 51 लाख स्र्पये हैं।
पत्नी के पास कुल 18 करोड़ 36 लाख आठ हजार 930 स्र्पये है। साथ ही वे 18.885 एकड़ की भूमि स्वामी भी है। कृषि भूमि के अलावा उनके नाम पर गैर कृषि भूमि, वाणिज्यिक भवन व आवासीय भवन भी है। एक दर्जन कंपनियों के शेयर होल्डर भी हैं।
अमर के पास एक करोड़ 93 लाख 83 हजार 932 स्र्पये की संपत्ति है। इसमें 495.5 ग्राम सोने के जेवर भी हैं। उनके बैंक खातों में एक लाख 59 हजार 646 स्र्पये जमा है। सात कंपनियों में 22 लाख छह हजार 884 स्र्पये का शेयर धारक हैं। अमर के नाम पर कहीं भी जमीन नहीं है। वहीं, पत्नी नौ कपंनियों में 28 लाख 60 हजार 565 स्र्पये की शेयर होल्डर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें