सीएम डॉ. रमन सिंह ने पूछा : कांग्रेस ने क्या किया विकास के लिए
उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस ने सिर्फ जनता में भ्रम फैलाने का काम किया है।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 08:56 AM (IST)
अंबिकापुर/कोरबा । चुनावी प्रचार पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को कोरबा और अंबिकापुर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि आजादी के बाद 55-60 वर्षों में कांग्रेस ने विकास के लिए क्या किया? प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस ने सिर्फ जनता में भ्रम फैलाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री डा. सिंह ने चिरपरिचत अंदाज में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं करने वाली कांग्रेस आज राग अलाप रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाएं गिनाते हुए कहा कि इस बार राजा को समझा देना कि उन्हें वोट नहीं देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें