विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh : भूपेश का करोड़पति कैबिनेट, सभी मंत्रियों की संपत्ति करोड़ से पार

By Sandeep ChoureyEdited By:
Published: Wed, 26 Dec 2018 12:40 PM (IST)

Chief Minister Bhupesh Baghel millionaire cabinet भूपेश सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव के पास सर्वाधिक संपत्ति है। वे 550 करोड़ के मालिक हैं।

Chhattisgarh : भूपेश का करोड़पति कैबिनेट, सभी मंत्रियों की संपत्ति करोड़ से पार
Chhattisgarh : भूपेश का करोड़पति कैबिनेट, सभी मंत्रियों की संपत्ति करोड़ से पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की कैबिनेट करोड़पति है। सभी मंत्रियों के पास करोड़ से अधिक की संपत्ति है। सबसे अमीर मंत्री टीएस सिंहदेव हैं तो सबसे कम उमेश पटेल के पास है। भूपेश सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव के पास सर्वाधिक संपत्ति है। वे 550 करोड़ के मालिक हैं। इसी तरह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी 24 करोड़ के मालिक हैं।

मंत्री रविंद्र चौबे के पास कुल संपत्ति 4.71 की है। मंत्री मोहम्मद अकबर के पास घोषित 7.87 करोड़ की है। आदिवासी समाज से मंत्री बने कवासी लखमा के पास एक करोड़ 88 लाख की संपत्ति है।

कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ मंत्री प्रेमसाय सिंह 4.35 करोड़ के मालिक हैं। मंत्री शिव डहरिया के पास 2.37 करोड़ की संपत्ति घोषित है। भूपेश कैबिनेट की एकलौती महिला सदस्य मंत्री अनिला भेड़िया के पास 4.9 करोड़ की संपत्ति है।

बात मंत्री जयसिंह अग्रवाल की करें तो इनके पास 7.71 करोड़ की संपत्ति है। राज्य में पहली बार मंत्री बने धर्म गुरु रूद्र कुमार के पास 2.85 करोड़ की संपत्ति हैं। मंत्रिमंडल के सबसे युवा चेहरे मंत्री उमेश पटेल 1.78 करोड़ के मालिक हैं।