विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2018: ईवीएम की रखवाली में अलाव के सहारे रात काट रहे कांग्रेसी

By Prashant PandeyEdited By:
Published: Sun, 25 Nov 2018 01:46 PM (GMT+05:30)

CG Election 2018: छत्तीसगढ़ में अब तक चुनावी रण में प्रचार में जूझ रहे कांग्रेसी मतदान के बाद से ईवीएम की सुरक्षा के लिए हाड़तोड़ ठंड से लड़ रहे हैं।

CG Election 2018: ईवीएम की रखवाली में अलाव के सहारे रात काट रहे कांग्रेसी
CG Election 2018: ईवीएम की रखवाली में अलाव के सहारे रात काट रहे कांग्रेसी

जशपुरनगर/रायपुर, नईदुनिया। छत्तीसगढ़ में अब तक चुनावी रण में प्रचार में जूझ रहे कांग्रेसी मतदान के बाद से ईवीएम की सुरक्षा के लिए हाड़तोड़ ठंड से लड़ रहे हैं। कांग्रेसी ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर इतने सशंकित हैं कि पूरे राज्य में स्ट्रांग रूम के सामने पहरा बैठा रखा है। बारी- बारी से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चौबीसों घंटे स्ट्रांग रूम के सामने डटे हुए हैं। पूरी रात खुले आसमान में केवल अलाव के सहारे गुजार रहे हैं।

प्रत्याशी भी बैठे पहरे पर

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज अपने समर्थकों के साथ स्ट्रांग रूम भवन के सामने डेरा जमाए हुए हैं। 21 से लेकर 24 नवंबर की रात तक कांग्रेसी एक आम पेड़ के नीचे कुर्सी में बैठे हुए हैं।

अंचल में इन दिनों शीतलहर है। ऐसे में खुले में रात के वक्त कांग्रेसी सिर्पु एक अलाव के सहारे रतजगा कर रहे हैं। कुनकुरी से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज ने बताया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और निगरानी को लेकर सीलबंदी के बाद से ही व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।