विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ में कब होगा शपथ ग्रहण समारोह? विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 10 Dec 2023 05:54 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 10 Dec 2023 06:04 PM (GMT+05:30)

कनकुरी विधायक विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर नवनिर्वाचित ...और पढ़ें

विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात (फोटो: एएनआई)
विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. विष्णुदेव साय को सर्वसम्मति से चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता
  2. शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा: भाजपा विधायक

एएनआई, रायपुर। कनकुरी विधायक विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मित से मुहर लगाई। इसके बाद रविवार की शाम विष्णुदेव साय रायपुर स्थित राजभवन पहुंचे, जहां पर वह राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की।

इस दौरान राज्य के होने वाले नए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दें कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

कब होगा शपथ ग्रहण समारोह?

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के होने वाले नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल हरिचंदन के बीच हुई मुलाकात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा विधायक ने कहा कि हमने राज्यपाल को पत्र दिया है कि हमने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब राज्यपाल जी की तरफ से पत्र प्राप्त होगा और उस पत्र के बाद राज्यपाल जी को शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा,

शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh New CM: कौन हैं राज्य के होने वाले नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वहीं, उप मुख्यमंत्री से जुड़े सवाल पर भाजपा विधायक ने कहा कि यह तो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। आगे-आगे देखिये होता है क्या। केंद्रीय नेतृत्व जो फैसला लेगा वह आपके सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: RSS का चहेता और छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा आदिवासी चेहरा, जानें कौन हैं राज्य के होने वाले नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय