Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Election 2023: आज भूपेश के गढ़ में राजनाथ सिंह, दुर्ग और पाटन पर रहेगी नजर; समझिए इन सीटों का सियासी समीकरण

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 06:45 AM (IST)

    CG Election 2023 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। सिंह दोपहर 12.20 से एक तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ के सलगावान कला में बड़ी जनसभा लेंगे।

    Hero Image
    CG Election 2023: आज भूपेश के गढ़ में राजनाथ सिंह, दुर्ग और पाटन पर रहेगी नजर

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। वह दुर्ग की पाटन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये रहेगा कार्यक्रम

    वहीं भाजपा की ओर से दुर्ग सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। वह यहां सरगुजा संभाग में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सिंह दोपहर 12.20 से एक तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।

    दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ के सलगावान कला में बड़ी जनसभा लेंगे। दोपहर 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक दुर्ग की पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    दूसरे फेज का चुनाव 17 को

    छत्तीसगढ़ में चुनावी दौर जारी है। सात मतदान को प्रदेश में पहले चरण का चुनाव पूरा हो गया है। बीती सात नवंबर को यह फेस पूरा हुआ। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों ने यहां के वोटरों के रूझान को भांप ली है। इसी के आधार पर 17 नवंबर को होने जा रहे दूसरे चरण चुनाव को लेकर पार्टियां अपनी रणनीति बनाएंगी। दोनों ही पार्टियों ने दावा किया है कि वह 20 में से 18 से अधिक सीटें जीतने की स्थिति में है।

    यह भी पढ़ें- CG Election 2023: 20 सीटों पर मतदान के बाद फिर शुरू हुई सियासी जंग, दूसरे चरण की 70 सीटों पर खींचतान शुरू