विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2023: BJP सांसद सुनील सोनी ने भूपेश सरकार पर बोला हमला, कहा- 36 वादों से छत्तीसगढ़ को ठगा

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Published: Mon, 23 Oct 2023 04:18 AM (IST)

भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश की जनता को अच्छे से याद है कि कांग्रेस ने आज से ...और पढ़ें

36 वादों से छत्तीसगढ़ को ठगने वाले फिर बोलेंगे झूठ: सुनील सोनी
36 वादों से छत्तीसगढ़ को ठगने वाले फिर बोलेंगे झूठ: सुनील सोनी

राज्य ब्यूरो, रायपुर। भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश की जनता को अच्छे से याद है कि कांग्रेस ने आज से पांच साल पहले नवंबर में जनघोषणा पत्र के नाम से झूठ का पुलिंदा जनता के सामने परोसा था। पांच साल बीतने के बाद उस जनघोषणा पत्र समिति के संयोजक टीएस सिंहदेव प्रार्थना पत्र में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि घोषणा पत्र के मात्र एक तिहाई वादे पूर्ण कर सके हैं।

सोनी ने कहा कि अब समय आ गया है। 36 वादों से छत्तीसगढ़ को ठगने वाले फिर झूठ बोलेंगे। जनता इनके झूठ पर अब कैसे ऐतबार कर सकती है। वह देख चुकी है कि वादे पूरे करने की बजाय कांग्रेस ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को दोनों हाथ से लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। जो एक तिहाई वादे पूरे करने का दावा इनके झूठ पत्र के निर्माता ने किया, वह भी खोखला है। हर वादे में छल कपट नजर आ रहा है।