Move to Jagran APP

CG Election Result 2018: रायपुर संभाग में कांग्रेस का जबर्दस्त प्रदर्शन, भाजपा लगभग साफ

Chhattisgarh Chunav Result 2018: रायपुर संभाग की 20 सीटों पर भाजपा को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन यहां भाजपा के कई कद्दावर नेता रुझानों में पीछे हैं। परिणाम भी रुझानों के मुताबिक रहे तो यहां भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 01:15 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 01:02 PM (IST)
CG Election Result 2018: रायपुर संभाग में कांग्रेस का जबर्दस्त प्रदर्शन, भाजपा लगभग साफ
CG Election Result 2018: रायपुर संभाग में कांग्रेस का जबर्दस्त प्रदर्शन, भाजपा लगभग साफ

रायपुर, नईदुनिया, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में कभी बस्तर और सरगुजा से सत्ता का चाबी निकलती थी लेकिन अब रायपुर संभाग बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। खास बात ये है कि रायपुर संभाग में कांग्रेस ने भाजपा को जबर्दस्त पटकनी दी है। संभाग की 20 सीटों में से 18 में कांग्रेस आगे चल रही है जबकि भाजपा केवल एक सीट पर आगे है, जबकि एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे है।

loksabha election banner

पिछले तीन चुनाव में बस्तर और सरगुजा की जीत को निर्णयक माना जा रहा था, लेकिन वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने दोनों संभागों में बाजी मारी, तो भाजपा के लिए सत्ता की चाबी रायपुर संभाग ही बना था। पिछले चुनावों में रायपुर संभाग की 20 विधानसभा सीट में से 15 पर भाजपा, चार पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। कांग्रेस को अपनी कई परंपरागत सीट भी नहीं बचा पाई थी। लेकिन इस बार पिक्चर पूरी तरह उलट नजर आ रही है। यहां भाजपा को जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ा है। 

विधानसभावार स्थिति - प्रमुख सीटें

- सराईपाली विधानसभा से कांग्रेस के किस्मत लाल नन्द 5321 मतों के साथ पहले नंबर पर चल रहे है। भाजपा के श्याम तांडी यहां 1087 के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- बसना विधानसभा सीट से कांग्रेस के देवेन्द्र बहादुर सिंह 3925 मतों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि भाजपा के दुर्गाचरण पटेल 1972 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- महासमुन्द विधानसभा से कांग्रेस के विनोद सेवन लाल चन्द्राकर 3986 के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा 849 दूसरे नंबर पर हैं।
- बिलाईगढ़ से कांग्रेस के चन्द्रदेव प्रसाद राय 4507 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के डॉ. सनम जांगड़े 2446 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- बलौदा बाजार विधानसभा से कांग्रेस के जनकराम वर्मा 5778 मतों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमोद कुमार शर्मा 5352 मतों के साथ यहां दूसरे नंबर पर हैं।
- भाटापारा विधानसभा सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चैतराम साहू 2660 के साथ पहले स्थान पर हैं। भाजपा के शिवरतन शर्मा 2388 मतों के साथ यहां दूसरे नंबर पर हैं।
- रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा 3093 मतों के साथ पहले नंबर पर, जबकि भाजपा के नंदकुमार साहू 2731 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- रायपुर नगर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा 4007 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के श्री चन्द सुन्दरानी 2201 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- राजिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल 5678 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के संतोष उपाध्याय 2214 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के संजय नेताम 3924 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के डमरूधर पुजारी 2991 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बाकी जगहों पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और स्टॉर प्रचारक योगी आदित्यनाथ, स्मृति इरानी और मनोज तिवारी की सभाएं कराई। जबकि कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रचार के मोर्चे पर उतारा। राहुल के साथ राजबब्बर की भी सभाएं कराई गई।

राजनीति प्रेक्षकों की मानें तो कांग्रेस को रायपुर शहर की चार में से दो सीट पर जीत की उम्मीद है, जबकि पिछले चुनाव सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी। उसी तरह धरसींवा, राजिम, बिंद्रानवागढ़, बिलाईगढ़ और आरंग में भी कांग्रेस ने जोर लगाया है। इन सीटों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार मिली थी। कांग्रेस ने जीत के लिए कई सीट पर परंपरागत उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, तो कुछ बड़े नेताओं की सीट को भी बदला है।

भाजपा के बड़े नेताओं की सीट है संभाग में

भाजपा के पांच बड़े नेताओं की सीट रायपुर संभाग में है। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और तीन बार से विधायक देवजी पटेल इसी संभाग से चुनाव लड़ते हैं। बड़े नेताओं की सीट बचाने में भाजपा सफल रहती है और कांग्रेस कुछ नई सीटों पर जीत दर्ज करती है, तो यहां पिछले आंकड़ों की फेरबदल का अनुमान लगाया जा रहा है।

अदला-बदली वाली सीटों से उम्मीद

रायपुर संभाग की तीन सीट ऐसी है, जहां हर बार मतदाता पार्टी बदल देता है। इसमें दो सीट अभनपुर, रायपुर ग्रामीण में कांग्रेस विधायक और आरंग में भाजपा विधायक है। भाजपा ने आरंग सीट को बचाने के लिए विधायक का टिकट काटकर नया उम्मीदवार उतारा है। जबकि अभनपुर से धनेंद्र साहू और चंद्रशेखर साहू, रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा और नंदे साहू परंपरागत उम्मीदवार हैं और पिछले तीन चुनाव में एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

ये सीट बनेंगी निर्णयक

राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो रायपुर संभाग की पांच सीट महासमुंद, बसना, धरसींवा, कसडोल और कुस्र्द निर्णायक भूमिका में रहेगी। यहां पार्टियों की गुटबाजी से लेकर बागी उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक है। कुछ पर निर्दलीय तो कुछ पर जकांछ-बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जानकारों की मानें तो तीसरा दल वोट काटने की स्थिति में है, लेकिन जीत की संभावना कम ही नजर आ रही है। ऐसे में अगर इन पांच सीटों पर अप्रत्याशित परिणाम आते हैं, तो कांग्रेस और भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सीटों की स्थिति

वर्ष 2003 2008 2013

भाजपा 12 07 15

कांग्रेस 08 13 04

अन्य 00 00 01

किसके हिस्से में कितना वोट

वर्ष 2003 2008 2013

भाजपा 41.33 38.82 46.16

कांग्रेस 35.66 43.39 39.99

कुल वोट का गणित

वर्ष 2003 2008 2013

भाजपा 962449 995656 1373351

कांग्रेस 830364 1084713 1189855

कुल मतदान 2328148 2499913 2975039

(रिपोर्ट- मृगेंद्र पांडेय)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.