CG Election 2018 : रमन सरकार ने प्रतिभूति बेच ले रखा है18 हजार करोड़ का कर्ज
सरकार ने 2014 में चार बार में 2200, 2015 में छह बार में पांच हजार, 2016 में तीन बार में 1850 और 2017 में पांच बार में 7200 करोड़ स्र्पए लिए हैं।
By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 09:41 PM (IST)
रायपुर। निर्वतमान सरकार ने अपनी प्रतिभूति (बांड) बेचकर करीब 18 हजार करोड़ स्र्पये कर्ज ले रखा है। अभी दो महीने पहले अक्टूबर में ही सरकार ने पांच सौ करोड़ स्र्पये का कर्ज लिया है।
सरकार ने 2014 में चार बार में 2200, 2015 में छह बार में पांच हजार, 2016 में तीन बार में 1850 और 2017 में पांच बार में 7200 करोड़ स्र्पए लिया है। इस साल 2 और 30 जनवरी को एक हजार और 11 सौ करोड़ का कर्ज सरकार ने लिया है।
9.22 फीसदी तक ब्याज दर
सरकार ने जो कर्ज लिया है, उसका न्यूनतम ब्याज दर 7.22 फीसदी है। मई 2014 में लिए गए 500 करोड़ के कर्ज के लिए सरकार 9.22 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। सरकार ने जितने भी कर्ज लिए हैं, उनमें यह ब्याज की अधिकतम दर है। इन कर्जों को सरकार 2024 से 2028 तक चुकाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें