गंगाजल हाथ में लेकर बोले कांग्रेसी, 10 दिन में माफ करेंगे किसानों का कर्ज
आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में ऐसी आंधी है, जिसे अभी तक किसी ने देखी नहीं हैं।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 02:07 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 02:07 PM (IST)
रायपुर । कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने हाथ गंगा जल लेकर शपथ ली कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। आपीएन सिंह ने कहा कि किसान रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र जुमलापत्र नहीं है। परिणाम से सब हैरान हो जाएंगे। कांग्रेस के पक्ष में ऐसी आंधी है, जिसे अभी तक किसी ने देखी नहीं हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि क्या भाजपा में रहने वाला ही हिंदू है, क्या भाजपा में रहोगे तभी हिंदू कहलाओगे, क्या किसी और दल में हिंदू नहीं रह सकते? दरअसल भाजपा हिंदुत्व पर राजनीति करती है, इसलिए ऐसा कहती है। कांग्रेस सर्वदलीय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें