Move to Jagran APP

CG Chunav Result 2018 : सरगुजा संभाग में कांग्रेस की लहर में भाजपा साफ

Chhattisgarh Chunav Result 2018:सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा।

By Rahul.vavikarEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 04:37 PM (IST)
CG Chunav Result 2018 : सरगुजा संभाग में कांग्रेस की लहर में भाजपा साफ
CG Chunav Result 2018 : सरगुजा संभाग में कांग्रेस की लहर में भाजपा साफ

अंबिकापुर । प्रदेश में कांग्रेस की आंधी के साथ सरगुजा संभाग के सभी 14 सीटों में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। सरगुजा,बलरामपुर एवं सूरजपुर की आठ सीटों पर कांग्रेस ने बड़े मतांतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं कोरिया एवं जशपुर के तीन-तीन सीटों में भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया। दशकों बाद संभाग की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। सरगुजा के अंबिकापुर सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने करीब 39624 मतों से भाजपा के अनुराग सिंहदेव को शिकस्त दी।

सीतापुर एवं लुंड्रा सीटों में कांग्रेस की बढ़त शुरू हुई। सरगुजा में सबसे पहले परिणाम सीतापुर का आया। सीतापुर से कांग्रेस के प्रत्याशी अमरजीत भगत ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के प्रत्याशी प्रो.गोपाल राम को 36137 मतों से परास्त किया। वहीं लुंड्रा विध्ाानसभा क्षेत्र में शुरूआती दौर में आगे रहने एवं बीच में कुछ मतों से पिछड़ने के बाद 22189 मतों से ध्ामाकेदार जीत दर्ज की।

वहीं बलरामपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आईं। रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बृहस्पति सिंह ने निकटतक प्रतिद्वंदी भाजपा के रामकिशुन सिंह को 32916 मतों से पराजित किया। यहां भाजपा के बागी विनय पैकरा को 29 हजार से अधिक मत मिले हैं।

सूरजपुर में मतगणना की रफ्तार कम होने के कारण अंतिम में आए। प्रतापपुर विधानसभा सीट से गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। रामसेवक पैकरा को कांग्रेस के प्रत्याशी डा.प्रेमसाय सिंह ने 43 हजार से अधिक मतों से परास्त किया।

वहीं प्रेमनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह ने भाजपा के विजय प्रताप सिंह को 16 हजार से अधिक मतों से परास्त किया। वहीं भटगांव सीट में शुरुआती रुझान में बढ़त बनाने वाली भाजपा की प्रत्याशी रजनी रविशंकर त्रिपाठी बाद में पिछड़ती गईं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी पारसनाथ सिंह ने 14 हजार से अधिक मतों से हराया।

कोरिया जिले की तीन सीटों में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भरतपुर सोनहत सीट में कांग्रेस के गुलाब कमरो ने शुरूआती दौर से ही बढ़त बनाए रखी एवं उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी चंपा देवी पावले को 16 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी।

बैकुंठपुर सीट में शुरूआती रूझान में आगे रहने वाली भाजपा कालांतर में पिछड़ती गई एवं कांग्रेस के अंबिका सिंह ने कड़े मुकाबले में भाजपा सरकार के मंत्री भैयालाल राजवाड़े को करीब 4700 से अधिक मतों से पीछे छोड़ दिया। वहीं मनेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस के डा.विनय जायसवाल ने कड़े मुकाबले में श्यामबिहारी जायसवाल को 3600 मतों से पराजित किया। जशपुर जिले की तीन विधानसभा सीटों में पत्थलगांव सीट में कांग्रेस ने शुरूआती दौर से ही बढ़त बनाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.