CG Election 2018: गड्ढे में मिला चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी का शव
कर्मचारी का शव यहां संदिग्ध अवस्था में गड्ढे में मिला, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 11:19 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:19 AM (IST)
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ में सोमवार को प्रथम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद जब एक कर्मचारी ड्यूटी से वापस लौट रहा था तो उसकी मौत हो गई। कर्मचारी का शव यहां संदिग्ध अवस्था में गड्ढे में मिला, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कर्मचारी का नाम अभय कुमार टोप्पो है, जो गीदम के वार्ड क्रमांक 5 का रहने वाला है। उसकी 12 नवंबर को दंतेवाड़ा के पोलिंग बूथ नंबर 118 पर ड्यूटी लगी था। आज सुबह लोगों ने गड्ढे में जब उसकी लाश देखी, तब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें