CG : ओपी चौधरी के पास न जेवर न कार, उमेश गाड़ी खरीदकर हैं कर्जदार
ओपी के पास करीब 10 लाख 82 हजार के शेयर व म्युचल फंड भी हैं। वहीं अचल संपत्ति 94 लाख की है।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 01:21 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 01:21 PM (IST)
रायगढ़। पूर्व कलेक्टर और खरसिया से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के पास न तो सोने चांदी के कोई जेवर हैं और न ही कोई वाहन है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल के पास एक चार पहिया गाड़ी है, जिसे लोन पर लिया है। उमेश के पास करीब 2 लाख के सोने-चांदी के जेवरात भी हैं।
नामांकन फार्म के साथ दिए शपथ पत्र में चौधरी ने अपनी सालाना आय 15 लाख 99 हजार 670 बताई है। कैश व बैंक बैलेंस मिलाकर करीब 22 लाख है। ओपी की कुल चल सपंत्ति 63 लाख की बताई गई है। ओपी के पास करीब 10 लाख 82 हजार के शेयर व म्युचल फंड भी हैं। वहीं अचल संपत्ति 94 लाख की है।
कांग्रेस प्रत्याशी उमेश की वार्षिक आय 17 लाख 26 हजार 963 है। उमेश के पास कैश बैंक व अन्य मिलाकर चल संपत्ति 80 लाख व अचल संपत्ति करीब एक करोड़ 18 लाख की है। उमेश के पास पांच तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के आभूषण भी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें