Move to Jagran APP

विधायक से मुख्यमंत्री बनने वाले Bhupesh Baghel पहले नेता

18 वर्ष के युवा छत्तीसगढ़ में अब तक तीन मुख्यमंत्री हुए हैं। बघेल कांग्रेस पार्टी के दूसरे और प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री हैं।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 07:25 PM (IST)
विधायक से मुख्यमंत्री बनने वाले Bhupesh Baghel पहले नेता
विधायक से मुख्यमंत्री बनने वाले Bhupesh Baghel पहले नेता
रायपुर। यूं तो भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री हैं, लेकिन सीएम बनने वाले वे पहले विधायक हैं, क्योंकि इससे पहले के दोनों मुख्यमंत्री उपचुनाव के जरिये विधायक बन सदन में पहुंचे थे।

18 वर्ष के युवा छत्तीसगढ़ में अब तक तीन मुख्यमंत्री हुए हैं। बघेल कांग्रेस पार्टी के दूसरे और प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। बघेल से पहले 2000 में अजीत जोगी को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया था। जोगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने, लेकिन वे उस वक्त विधानसभा के सदस्य नहीं थे।

loksabha election banner

2001 में मरवाही उपचुनाव जीतने के बाद जोगी सदन के सदस्य बनें। 2003 भाजपा में सत्ता आई तो डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए। डॉ. सिंह भी उस वक्त विधायक नहीं थे। 2004 में डोंगरगांव उपचुनाव जीतने के बाद डॉ. सिंह विधानसभा के सदस्य बनें। इसके विपरीत बघेल पहले विधायक चुने गए हैं और विधायक दल ने अब नेता यानी मुख्यमंत्री चुना है। इस लिहाज से वे प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री माने जाएंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.