बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
बाराचट्टी बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधान सभा चुनाव संपन्न कराया गया। बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र पर बीएसएफ जवानों के द्वारा नाकेबंदी कर दिया गया था।
बाराचट्टी : बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधान सभा चुनाव संपन्न कराया गया। बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र पर बीएसएफ जवानों के द्वारा नाकेबंदी कर दिया गया था। वहीं धनगांई थाना के सामने जांच चौकी के निकट आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच कि जा रही थी। धनगांई थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार सुबह से ही क्षेत्र के गांवो मे जा-जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक कर मतदान केन्द्रो पर भेज रहें थें।
आदर्श मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था : बाराचटटी विधान सभा चुनाव को लेकर आदर्श मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं के विशेष व्यवस्था की गई थी। महिला मतदाताओं के लिए बच्चों के खेलने की व्यवस्था कि गई थी इस बीच बच्चों को छोडकर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे थें। वहीं मुख्य द्वार पर सेनेटाइजर और मास्क तथा थर्मल स्क्रनींग के लिए मेडिकल की टीम मौजूद थें।
नहीं दिखा शारीरिक दूरी का पालन : मतदान के दौरान बाराचटटी विधान सभा क्षेत्र मे मतदान के दौरान शारीरिक दूरी के पालन की धज्जियां उड़ी। कहीं भी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने मत का प्रयोग करने की होड़ में उन्हें कोरोना भय नहीं सता रहा था। केन्द्र पर तैनात सुरक्षा बलों के लाख मना करने के बाद भी वे शारीरिक दूरी का पालन नही कर पा रहे थे।