Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020 : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला- धक्का-मुक्की की बात कह सस्ती लोकप्रियता बटोरना ओछी मानसिकता

Bihar Assembly Elections 2020 कहा एनडीए का गठबंधन जैसे मजबूत था वैसी ही मजबूत रहेगा। महागठबंधन के उपेंद्र कुशवाहा ने कहा नीतीश कुमार के खिलाफ लड़ने का हमारे पास कोई चेहरा ही नहीं है। इसलिए थर्ड फ्रंट बनाउंगा। लेकिन बिहार में एनडीए का गठबंधन अटूट है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 07:54 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 :  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला- धक्का-मुक्की की बात कह सस्ती लोकप्रियता बटोरना ओछी मानसिकता
बिहार में एनडीए का गठबंधन अटूट है।

समस्तीपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की मामले को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सस्ती लोकप्रियता बताया। कहा कि वे शॉर्टकट की राजनीति कर रहे। यह ओछी मानसिकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एसआइटी का गठन किया। लॉ एंड ऑर्डर की दृष्टि से लोगों को हाथरस जाने से मना किया लेकिन, ये वही काम करेंगे जो कानून तोड़ने वाला हो। जिससे उनको मीडिया में जगह मिले। इसके अलावा कुछ नहीं है। कोविड के समय भी मीडिया में जगह पाने के लिए यही काम कर रहे थे। फोटो खिंचा रहे थे, शॉट ले रहे थे। गरीबों का मजाक उड़ा रहे थे। आज भी गरीबों के जख्म में नमक छिड़कने के लिए जाने को तत्पर थे। कानून को नहीं तोड़ना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बताया कि एनडीए का गठबंधन जैसे मजबूत था वैसी ही मजबूत रहेगा। महागठबंधन के उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार के खिलाफ लड़ने का हमारे पास कोई चेहरा ही नहीं है। इसलिए थर्ड फ्रंट बनाउंगा। लेकिन, बिहार में एनडीए का गठबंधन अटूट है। मौके पर किसान मोर्चा के प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता मनोज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

loksabha election banner

किसानों को भ्रमित करने की साजिश फेल

कृषि विधेयक पर विपक्षी पार्टियाें का किसानों को भ्रमित करने की साजिश फेल हो जाएगी। जितना काम पीएम नरेंद्र मोदी के समय में किसानों के लिए किया गया है, उतना काम पहले कभी नहीं किया गया। एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा और न ही मंडियां बंद की जाएंगी। किसानों का हक, उनका सम्मान व उनके आर्थिक विकास का सौदा बिचौलियों से किया जा रहा था। बिचौलियों को हटा दिया गया है। सभी लाभकारी योजना का फायदा अब खाते में ही भेजा जा रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा कर सरकार ने यह साफ स्पष्ट किया है कि किसानों को उनकी परिश्रम का पूरा भुगतान किया जाएगा। बड़ी कंपनियों के साथ जुड़कर किसान आधुनिकीकरण को भी अपनाएंगे। इससे किसान अपनी आमदनी पहले तय करेंगे फिर मुनाफा देखकर खेती करेंगे।

किसानों की आय होगी दोगुनी

देश में पहले प्रधानमंत्री आए जिन्होंने कहा कि हम किसानों की आय 2022 तक दोगुना करेंगे। उसी क्रम में यह विधेयक लाया गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी उसके नेतृत्व और उनके साथ विपक्ष की दोहरी नीति चल रही है। आज कृषि का बजट एक लाख 34 हजार करोड़ है। केसीसी में मछली पालन व गौ पालन नहीं था। उसे भी शामिल कर लिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.