Move to Jagran APP

Jale Election 2020: जाले में इस बार बेटिकट हैं ललित बाबू के पोते, एनडीए व महागठबंधन के बीच सीधी जंग

Jale Election News 2020 एनडीए ने यहां के वर्तमान भाजपा विधायक जीवेश कुमार मिश्र को चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने महागठबंधन ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मस्कूर अहमद उस्मानी को खड़ा कर दिया है।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 07:01 PM (IST)
Jale Election 2020: जाले में इस बार बेटिकट हैं ललित बाबू के पोते, एनडीए व महागठबंधन के बीच सीधी जंग
दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार

दरभंगा, जेएनएन। दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट पर इस बार यहां के चुनावी इतिहास में नया सबक देने को तैयार दिखती है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे ललितनारायण मिश्र के प्रभाववाली इस सीट से उनके पौत्र ऋषि मिश्र बेटिकट हो गए हैं। एनडीए ने यहां के वर्तमान भाजपा विधायक जीवेश कुमार मिश्र को चुनावी मैदान में है। उनके सामने महागठबंधन ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अलीगढ़ यूनिवॢसटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मस्कूर अहमद उस्मानी को खड़ा कर दिया है। दोनों ही प्रत्याशी छात्र राजनीति की उपज हैं। उस्मानी की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के कुछ नेता नाराज हुए थे। इसका संदेश लोगों के बीच है। लोजपा ने उम्मीदवार नहीं दी, यह भी साफ है। इन सबके बीच इस बार यहां की राजनीति में शामिल लोगों के बीच का सामाजिक द्वंद भी है।  लोग उस्मानी को लेकर अपने-अपने तरीके से समीक्षा कर रह हैं। वहीं वर्तमान विधायक अपने काम की बात लोगों के बीच रख रहे हैं। सो, इस बार यहां इतिहास बदल सकता है। यहां वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। यहां कुल 53.8 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

loksabha election banner

प्रमुख मुद्दे : इलाके के विकास में विकास के कई काम हुए। लेकिन, बाढ़ से हर साल होनेवाली तबाही ने पीछा नहीं छोड़ा। किसानों के खेतों में एक बार बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाता है तो उसे निकलने में छह महीने लग जाते हैं। नतीजतन इलाके के किसान पलायन करने के लिए मजबूर हो गए। लॉकडाउन में घर लौटे किसान इस बार के चुनाव में फिर एक बार विकास चाहते हैं। 

मैदान में 12 प्रत्याशी 

इस बार यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार वर्तमान विधायक जीवेश कुमार मिश्र एवं कांग्रेस के मस्कूर अहमद उस्मानी के बीच है। हालांकि यहां से चुनाव मैदान में 12 प्रत्याशी हैं।

1. जीवेश कुमार मिश्र (भाजपा)

2. मस्कूर अहमद उस्मानी (कांग्रेस)

3. प्रियरंजन ठाकुर (समता पार्टी)

4. मो. अरशद सिद्दीकी (निर्दलीय)

5. मो. महबूब आलम (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया)

6. नाजिर अहमद अंसारी (एनसीपी)

7. अमन कुमार झा (जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक)

8. विमलेश कुमार ठाकुर (निर्दलीय)

9. रंगनाथ ठाकुर (निर्दलीय)

10. महेश कुमार झा (निर्दलीय)

11. सैयद मो. महताब आलम (निर्दलीय)

12. सतीश कुमार (राष्ट्रीय जन विकास पार्टी)

अबतक के विधायक 

1952- अब्दुस्समी नदवी (कांग्रेस) 

1957- शेख ताहिर हुसैन (कांग्रेस)

1962- एक नारायण चौधरी (कांग्रेस)

1967- खादिम हुसैन (सीपीआइ)

1969- तेजनारायण राउत (जनसंघ)

1972- खादिम हुसैन (सीपीआइ)

1977- कपिलदेव ठाकुर (जनता पार्टी)

1980- अब्दुल सलाम (सीपीआइ)

1985-लोकेशनाथ झा (कांग्रेस)

1990- विजय कुमार मिश्र (कांग्रेस)

1995- अब्दुल सलाम (भाकपा)

2000- विजय कुमार मिश्र (भाजपा)

2005- रामनिवास प्रसाद (राजद-फरवरी व नवंबर के चुनाव में)

2010- विजय कुमार मिश्र (भाजपा- 2014 के उप चुनाव में जदयू के ऋषि मिश्रा।)

2015- जीवेश कुमार मिश्र (भाजपा)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.