शीतलहर में कमी, कोहरे से ²श्यता शून्य
जागरण संवाददाता कन्नौज हवा की दिशा लगातार बदल रही है जिससे मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। पारा तीन डिग्री ऊपर उठा तो शीतलहर में कमी आई जबकि आर्द्रता बढ़ने से कोहरे में इजाफा हो गया। घने कोहरे के कारण सड़क पर ²श्यता शून्य रही जिससे वाहन रेंगकर चलते रहे। चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी।
जागरण संवाददाता, कन्नौज: हवा की दिशा लगातार बदल रही है, जिससे मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। पारा तीन डिग्री ऊपर उठा तो शीतलहर में कमी आई, जबकि आर्द्रता बढ़ने से कोहरे में इजाफा हो गया। घने कोहरे के कारण सड़क पर ²श्यता शून्य रही, जिससे वाहन रेंगकर चलते रहे। चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। हवा की दिशा उत्तर- पश्चिम होने से मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदलने के कारण ही हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई, जिससे सुबह घना कोहरा छाया रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाके में हल्की गलन व ठिठुरन बढ़ गई है। इस सप्ताह मौसम में कई बदलाव देखे गए। पहले दक्षिण-पश्चिम हवा के प्रभाव के कारण बारिश हुई। इसके बाद पछुआ हवा चली तो शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया, जिससे मैदानी इलाके में गलन और ठिठुरन ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आर्द्रता बढ़ रही है, जिससे देश उत्तर मध्य भाग में कोहरे का प्रकोप अधिक रहेगा। आने वाले दिनों में भी कोहरा छाने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि इस कोहरे से फसलों पर कोई खास प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि गेहूं को फायदा होगा। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। घने कोहरे से सड़कों पर वाहन सवारों को दिक्कत होगी। रविवार को मौसम का हाल
अधिकतम तापमान - 26.6 डिग्री
न्यूनतम तापमान - 9.4 डिग्री
सापेक्षिक आर्द्रता - 92 फीसद
हवा की दिशा - उत्तर-पश्चिम
हवा की गति - 1.5 किमी प्रतिघंटा
कोहरे की ²श्यता - शून्य (सुबह 7 बजे)