- प्रतिमा ने पूछा कैसे माने पात्रों को मिलते आवास
कन्नौज प्रतिमा ने पूछा कि हम कैसे माने की आवास पात्रों को मिलते हैं जबकि वह भटकते रहते हैं। पीडी संतोषजनक जवाब तो नहीं दे सके लेकिन उन्होंने प्रक्रिया समझाई। डीएम राकेश कुमार ने पंचायत चुनाव पुनरीक्षण समेत सभी को कार्यों की जानकारी दी और हौसला बढ़ाया। मिशन शक्ति के तहत प्रमाण पत्र दिए। एक दिव्यांग को प्रतिमा ने बैशाखी दी।
जागरण संवाददाता, कन्नौज: सांकेतिक डीएम प्रतिमा में शासन-प्रशासन व योजनाओं से जुड़ी काफी जानकारी रही। इस कारण प्रतिमा ने सीधे कार्यों पर फोकस किया। विकास भवन का डीएम राकेश कुमार के साथ निरीक्षण किया। पीडी ग्राम विकास अभिकरण के कक्ष में सभी सांकेतिक अधिकारी व मौजूदा अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने पीडी सुशील कुमार से परिचय कराया तो प्रतिमा ने पूछा कि हम कैसे माने की आवास पात्रों को मिलते हैं, जबकि वह भटकते रहते हैं। पीडी संतोषजनक जवाब तो नहीं दे सके, लेकिन उन्होंने प्रक्रिया समझाई। डीएम राकेश कुमार ने पंचायत चुनाव, पुनरीक्षण समेत सभी को कार्यों की जानकारी दी और हौसला बढ़ाया। मिशन शक्ति के तहत प्रमाण पत्र दिए। एक दिव्यांग को प्रतिमा ने बैशाखी दी। कृति ने लेखपाल को मौके पर भेजा
सांकेतिक एसडीएम सदर कक्षा दस की कृति दोहरे ने एसडीएम गौरव शुक्ला के साथ शिकायतें सुनी। एक शिकायत निर्माण में विरोध करने की रही। इस पर पुलिस व लेखपाल को मौके पर भेज पैमाइश कराई गई। दूसरी शिकायत वरासत दर्ज न होने की रही। जो पिता की एक माह पहले मृत्यु होने पर दर्ज नहीं की गई थी। इस पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया। इसके बाद कृति ने चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया। अफसर व कर्मियों को निर्देश दिए किए कोई भी मतदाता बनने से वंचित न रहे। मानषी ने देखा वन स्टॉप सेंटर
सांकेतिक प्रोबेशन अधिकारी मानसी प्रजापति ने डीपीओ प्रेमेंद्र कुमार के वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। महिला व बालिकाओं पर उत्पीड़न के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सांकेतिक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शमा खानम ने मदरसों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसी तरह किरन समाज कल्याण अधिकारी, स्वेच्छा पिछड़ा वर्ग अधिकारी, शिवानी जिला कार्यक्रम अधिकारी, निभा उद्यान अधिकारी, शुभा जिला कृषि अधिकारी, हर्षिका पीओ नेडा, दिव्या पीडी, रीना जिला बचत अधिकारी, सिमरन युवा कल्याण अधिकारी व मत्स्य कार्यकारी अधिकारी तान्या रंजन ने विभागीय कार्य देखे। घर तक गई डीएम व डीडीओ की गाड़ी
प्रतिमा को डीएम की सरकारी गाड़ी सुबह घर से कलेक्ट्रेट लेकर आई। इसी तरह डीडीओ एनबी सविता ने अर्दलीय को अपनी सरकारी गाड़ी से भेजकर प्राज्ञी को कार्यालय बुलाया। बाद में इसी तरह सरकारी गाड़ी घर तक छोड़ने गई। देखने वालों की गली में भीड़ लग गई। अफसरों ने दी कुर्सी, बोले मैडम
सांकेतिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो अधिकारी व कर्मचारी मैडम बोलते नजर आए। सांकेतिक सीडीओ व डीडीओ ने अन्य कार्यालय का निरीक्षण किया तो सांकेतिक अधिकारी कुर्सी से खड़े हो गए और मैम बोलकर संबोधन किया। बैठक के दौरान मौजूदा अधिकारियों ने सांकेतिक अधिकारियों को बैठने के लिए कुर्सी तक उठाकर दी।