बिहार चुनाव: पुष्पम प्रिया चौधरी: सीधे CM Face बन राजनीति में ली एंट्री, राष्ट्रपति शासन में चाहतीं चुनाव
Bihar Assembly Election 2020 मुख्यमंत्री पद की दावेदार और प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया नीतीश कुमार के शासन को जंबल राज 2 कहतीं हैं। मंगलवार को पटना पुलिस ने उन्हें तब हिरासत में ले लिया जब वे राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन मार्च कर रही थीं।
पटना, जेएनएन। मुख्यमंत्री पद की दावेदार और प्लुरल्स (Pluralsy) पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया (Pushpam Priya) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काे जगल राज 2 कहतीं हैं। वे निष्पक्ष चुनाव के लिये बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहीं हैं। राज्यपाल को इसी से संबंधित ज्ञापन देने वे राजभवन जाना चाहती थीं कि इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया। पुष्पम कहतीं हैं कि बिहार मे जंगलराज- एक का खात्मा राष्ट्रपति शासन के दौरान ही हुए चुनाव के बाद हुआ था। इसलिए जंगलराज- 2 का खात्मा भी राष्ट्रपति शासन में चुनाव होने के बाद ही संभव है।
यह है मामला
बात दें कि शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह और उनके अंगरक्षक संतोष कुमार की हत्या बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की पहली बड़ी हिंसा है। इसने जहां एक ओर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के आयोग के दावे पर सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों का विश्वास भी हिला दिया है। शिवहर की घटना से आहत होकर प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष व मुख्यमंत्री चेहरा पुष्पम प्रिया ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर डाली। उन्होंने वर्तमान नीतीश सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके रहते शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करा पाना संभव नहीं है। कहा कि जंगलराज- एक का खात्मा राष्ट्रपति शासन के दौरान ही हुए चुनाव के बाद हुआ था। इसलिए जंगलराज- 2 का खात्मा भी राष्ट्रपति शासन में चुनाव होने के बाद ही संभव है।
ऐसे ली राजनीति में एंट्री
आठ जनवरी 2020 को पुष्पम प्रिया चौधरी ने समाचार पत्रों में दिए विज्ञापन में बिहार की जनता के नाम एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि यह पत्र एक मुख्यमंत्री प्रत्याशी अपने साथी नागरिकों को लिख रही हैं। इसमें उन्होंने जनता से इसे संभाल कर रखने की अपील करते हुए लिखा कि यह उनके बच्चों के बेहतर भविष्य की गारंटी पत्र है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति में एंट्री ली थी।
बिहार को बदलना चाहती हैं पुष्पम
बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी जेडीयू नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं। वे लंदन में शिक्षा प्राप्त कर अब बिहार की तस्वीर बदलना चाहती हैं। पुष्पम प्रिया ने जब से खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है, तब से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है।