Move to Jagran APP

बिहार की जनता बना चुकी सत्ता परिवर्तन का मन : तेजस्वी

मधुबनी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभलने वाला। बिहार की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:49 PM (IST)
बिहार की जनता बना चुकी सत्ता परिवर्तन का मन : तेजस्वी
बिहार की जनता बना चुकी सत्ता परिवर्तन का मन : तेजस्वी

मधुबनी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभलने वाला। बिहार की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। वे खजौली विधानसभा के राजद प्रत्याशी विधायक सीताराम यादव के समर्थन में जयनगर प्रखंड के बरही उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। कहा कि राजद की सरकार बनते ही दस लाख युवाओं को रोजगार का भरोसा हम दे चुके हैं और सरकार बनते ही इसे कर दिखाएंगे। तेजस्वी ने शिक्षकों को समान काम समान वेतन का भी आश्वासन दिया। राज्य में संविदा पर बहाल सभी पदों को स्थायी करने का भी भरोसा दिया। मो. नौशाद की अध्यक्षता और जामुन चौधरी के संचालन में आयोजित सभा को प्रत्याशी सीताराम यादव, रामप्रसाद यादव, प्रदीप यादव, अमित कुमार, माकपा के शशिभूषण प्रसाद समेत कई नेताओं से संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को जिले में छह जगहों पर जनसभा को संबोधित किया। कलुआही हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिथिलांचल में पलायन सबसे बड़ी समस्या है। मिथिला के विकास के लिए एक भी कारखाना नहीं लगाया गया। बिहार की जनता यदि एक बार मौका देगी तो इन समस्याओं का निदान किया जाएगा। कहा कि पिछले पंद्रह साल में राज्य में भ्रष्टाचार एवं अपराध चरम पर है। प्रखंड एवं थाना स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मिथिला के मखाना एवं बिहार के केला और मक्का के लिए फूड प्रोसेसिग यूनिट लगाने का भरोसा दिया। सभा को बेनीपट्टी की कांग्रेस प्रत्याशी भावना झा एवं पूर्व प्रत्याशी रामाशीष यादव ने भी संबोधित किया। इधर, बाबूबरही के जगदीश नंदन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में कहा कि 15 सालों के जदयू व भाजपा के शासन में प्रदेश की स्थिति बदतर हुई है। प्रदेश के लोग पढ़ाई, कमाई व दवाई के लिए दूसरे प्रदेश जाते हैं। इनके शासनकाल में 30 हजार करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला हुआ है। कहा कि वृद्धा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1000 किया जाएगा। मधेपुर के जवाहर उच्च विद्यालय के प्रागंण में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार आज बर्बाद होने के कगार पर है। इसे बचाने की जरूरत है। कहा कि डबल इंजन की सरकार अब अपने अंतिम समय में है। सभा को गुलाब यादव, ज्योति झा, शीतलांबर झा, देव नारायण यादव, मुमता•ा अंसारी, राम नारायण यादव, अशोक सिंह, राज कुमार यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। वहीं, अंधराठाढ़ी में चुनावी सभा में तेजस्वी ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। काम-धंधा ठप है। किसान, म•ादूर, नौजवान और व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे हैं। छोटे व्यापारियों को सरकार ने मार दिया है। नल-जल योजना में भारी लूट है। थाना और प्रखंड कार्यालय में बिना घूस दिए कुछ काम नहीं होता। शिक्षा-चिकित्सा को चौपट कर दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.