अतरी मोहड़ा एंव नीमचक बथानी प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
गया अतरी विधानसभा क्षेत्र के अतरी मोहड़ा एंव नीमचक बथानी प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान हुआ सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ देखी गई।
गया : अतरी विधानसभा क्षेत्र के अतरी मोहड़ा एंव नीमचक बथानी प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान हुआ सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ देखी गई। महिला पुरुष युवक युवती अपने अपने वोट डाले। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
अतरी थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि इस बार मतदान के प्रति पहले से ही ज्यादा जागरूकता देखी जा रही है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को धन्यवाद दिया। प्रत्येक बूथ पर सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लग गई थी। कोरोना जैसे महामारी बीमारी से बचने के लिए बूथों पर मास्क सैनिटाइजर का व्यवस्था किया गया था। सभी मतदाता मतदान करने के बाद घर खुशी-खुशी लौट रहे थे। अतरी प्रखंड क्षेत्र में बूथ संख्या 230 मध्य विद्यालय टेटुआ आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया। मोहड़ा में बूथ संख्या 253 मध्य विद्यालय गनौखर को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया नीमचक बथानी प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मल कुमार ने बताया कि बूथ संख्या 152 सामुदायिक विकास भवन माधो विगहा को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया।