Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: मुजफ्फरपुर में तीसरे चरण के अधिकतर उम्मीदवार करोड़पति, कोई पीएचडी तो कोई नौवीं पास

Bihar Election 2020 विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वालों में पूर्व मंत्री पूर्व विधायक व सासंद पुत्री समेत कई हैं शामिल। कोई वाहन व लाइसेंसी आर्म्स रखने के शौकीन। गहने के शौकीन पूर्व मंत्री रमई राम के पास पंद्रह लाख का सोना व दो किलो चांदी है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 01:46 PM (IST)
Bihar Election 2020: मुजफ्फरपुर में तीसरे चरण के अधिकतर उम्मीदवार करोड़पति, कोई पीएचडी तो कोई नौवीं पास
गायघाट से लोजपा के प्रत्याशी काेमल सिंह 27 साल की हैं। शिक्षा एमबीए तक है।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव में नामांकन करने वालों में पूर्व मंत्री, निवर्तमान व पूर्व विधायक तथा सांसद की पुत्री समेत अन्य शामिल हैं। अधिकतर उम्मीदवार करोड़पति हैं। शिक्षा में कोई स्नातक तो कोई एमबीए की डिग्री वाले है। लेकिन एक ऐसे भी उम्मीदवार है, जो नौंवी पास है। गहने व लाइसेंसी आर्म्स के कई प्रत्याशी शौकीन है। नामांकन के दौरान शपथ पत्र में दिए गए जानकारी के अनुसार निम्न उम्मीदवारों के ब्योरा इस प्रकार है।

loksabha election banner

नौवीं पास पूर्व मंत्री के पास करोड़ों की संपत्ति

बोचहां से राजद के उम्मीदवार रमई राम 77 साल के हैं। नौंवी पास हैं। पूर्व मंत्री रह चुके हैं। दो मामले इन पर दर्ज हैं। हाथ में नकद ढाई लाख रुपये है। बैंक खाते में करीब 48 लाख जमा है। एक चारपहिया वाहन है। गहने के शौकीन पूर्व मंत्री के पास पंद्रह लाख का सोना व दो किलो चांदी है। कुल संपत्ति 4.70 करोड़ रुपये है।

राइफल व पिस्टल के शौकीन हैं रामसूरत

औराई से भाजपा के प्रत्याशी रामसुरत कुमार 47 साल के हैं। शिक्षा स्नातक तक है। 26 लाख रुपये आय है। तीन मामले इन पर दर्ज हैं। हाथ में नकद करीब साढ़े सात लाख रुपये है। साढ़े नौ लाख का गहना है। लाइसेंसी राइफल व पिस्टल ले रखे है।

मैट्रिक पास महेश्वर के हाथ में 46 हजार नकद

गायघाट से जदयू के प्रत्याशी महेश्वर प्रसाद यादव 70 साल के है। मैट्रिक पास है। दो मामले इन पर दर्ज हैं। हाथ में नकद मात्र 46 हजार रुपये है। बैंक खातों में करीब 26 लाख जमा है। चारपहिया एक है। कोई गहना नहीं है। कुल संपत्ति 1.88 करोड़ रुपये की है।

एमबीए पास कोमल पर कोई मामला नहीं

गायघाट से लोजपा के प्रत्याशी काेमल सिंह 27 साल की हैं। शिक्षा एमबीए तक है। इन पर कोई मामला दर्ज नहीं है। सांसद व विधान परिषद सदस्य की पुत्री है। हाथ में नकदी नहीं है। लेकिन बैंक खातों में करीब 50 लाख से अधिक जमा है। करीब 86 लाख की संपत्ति है।

करोड़पति निरंजन पर तीन मामले

गायघाट से राजद के प्रत्याशी निरंजन राय 49 साल के है। स्नातक पास है। इन पर तीन मामले दर्ज है। हाथ में पचास हजार नकदी है। बैंक खातों में करीब एक लाख जमा है। तीस हजार का शेयर ले रखे है। ढ़ाई लाख का सोना है। कुल संपत्ति करीब 1.70 करोड़ की है।

पीएचडी डिग्री वाले निर्दलीय उम्मीदवार

औराई से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार 50 साल के है। पीएचडी की डिग्री प्राप्त है। चार मामले दर्ज है। हाथ में नकदी तीन लाख है। बैंक में करीब पौने दो लाख जमा है। पचास हजार का सोना है। चारपहिया दो है।

उमेश पर नहीं है कोई मामला

सकरा से कांग्रेस के उम्मीदवार उमेश कुमार राम 53 साल के है। स्नातक पास है। इन पर कोई मामला नहीं है। नकदी 1.20 लाख है। बैंक में भी 1.20 लाख जमा है। चारपहिया एक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.