अमेरिका की तरह बिहार के चुनाव पर दुनिया की नजर : पूर्व सीएम पाल
बिहार का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। अमेरिका के चुनाव की तरह बिहार के चुनाव पर भी दुनिया की नजर है। इसलिए बिहार की जनता को अपना एक-एक वोट सही सरकार चुनने के लिए देना चाहिए। ये बातें शहर के बंजारी रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल पाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब केवल विकास चाहती है। अब जनता शांतिपूर्ण माहौल में रहना चाहती है।
गोपालगंज : बिहार का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। अमेरिका के चुनाव की तरह बिहार के चुनाव पर भी दुनिया की नजर है। इसलिए बिहार की जनता को अपना एक-एक वोट सही सरकार चुनने के लिए देना चाहिए। ये बातें शहर के बंजारी रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल पाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब केवल विकास चाहती है। अब जनता शांतिपूर्ण माहौल में रहना चाहती है। आज देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है। बिहार की जनता जानती है कि एक गलत निर्णय उन्हें फिर से विकास की राह से भटका देगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले चरण में हुए मतदान में एनडीए को बहुमत मिली है। आने वाले चरण में भी एनडीए को ही बहुमत मिलेगा।