एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी तो हिदुस्तान की ताकत बढ़ेगी : नित्यानंद
मधुबनी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किसको हिम्मत है हिदुस्तान से लड़ने की।
मधुबनी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किसको हिम्मत है हिदुस्तान से लड़ने की। राफेल खड़ा है उसको जवाब देने के लिए। हिदुस्तान की तरफ जो भी आंख उठाएगा, उसका जवाब देने के लिए राफेल तैयार है। अब हिदुस्तान में दुश्मनों को बिरयानी नहीं खिलाई जाती है। ये नया भारत है। जो भारत के खिलाफ सिर उठाने की कोशिश करेंगे, उनका नाम दुनिया से मिटा दिया जाएगा। राजनाथ सिंह का फौलादी सीना, अमित शाह का ²ढ़ संकल्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिज्ञा भारत को विश्व गुरु बनाने वाली है। वे अंधराठाढ़ी प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय के प्रांगण में राजनगर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत पासवान के समर्थन में शुक्रवार को चुनावी सभा में बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने अपनी बातों से सबको खुश करने की कोशिश की। महिला, युवा, किसान, अल्पसंख्यक, अगड़ा-पिछड़ा, दलित-महादलित सबके उत्थान की बातें की। उन्होंने देश की सुरक्षा, मिथिला-मैथिली का सम्मान और किसान व खेती से अपनी बात शुरू की और सरकार द्वारा चलायए गए सभी बिकास योजनाओ की चर्चा की। इस दौरान सभा में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। उन्होंने एनडीए सरकारों द्वारा मैथिली को संविधान की अष्टम सूची में शामिल करने और मिथिला के विकास के लिए किए गए योगदानों की भी चर्चा की। कहा कि मिथिला पीएम नरेंद्र मोदी के दिल के बहुत करीब है। कहा कि जब फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे, एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी, उसी दिन हिदुस्तान की ताकत बढ़ेगी, नरेंद्र मोदी की ताकत बढ़ेंगी। सभा को सम्राट चौधरी, विधायक सह प्रत्याशी रामप्रीत पासवान, मुखिया गीतानाथ झा, केशव चौधरी, राजेश मिश्रा, रामचंद्र यादव, ललन मंडल, कैलाश महतो, रीमा झा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।