Move to Jagran APP

मौका मिला तो बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री

15 वर्षो में बिहार के विकास के लिए मैने हर क्षेत्र में कार्य किया। इस बार मौका देंगे तो बिहार को विकसित राज्य में परिणीत करेंगे। पहले लोग बिहारी कहने में हिचकते थे। आज गर्व से लोग कहते हैं हम बिहारी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 01:56 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:58 AM (IST)
मौका मिला तो बिहार को विकसित  राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री
मौका मिला तो बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री

पटना । 15 वर्षो में बिहार के विकास के लिए मैने हर क्षेत्र में कार्य किया। इस बार मौका देंगे तो बिहार को विकसित राज्य में परिणीत करेंगे। पहले लोग बिहारी कहने में हिचकते थे। आज गर्व से लोग कहते हैं हम बिहारी हैं।

loksabha election banner

शनिवार को दानापुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को 15 वर्ष पूर्व राज्य की स्थिति के बारे में बताएं कि पहले क्या था और आज क्या है? मैं काम पर विश्वास रखता हूं। आप देख सकते हैं हर घर बिजली हर घर शुद्ध पेयजल शौचालय का निर्माण आदि कार्य कराया गया। केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार को आगे बढ़ाने एवं विकास के लिए कई कार्य किए गए। केंद्र सरकार के सहयोग से आज गंगा पर कई पुल का निर्माण कराया गया। हर जगह फ्लाईओवर बनाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शहर बाजार में बाईपास बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उपरी पूल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी, बेटा, भाई यही परिवार होते हैं। वे उसी के लिए ही सोचते हैं। मेरे लिए पूरा बिहार एक परिवार है। मैं बराबर बिहार के विकास के लिए सोचता हूं और कार्य करता हूं। आपदा प्रबंधन को लेकर भी कई कार्य किए गए। कोरोना काल में केंद्र सरकार के सहयोग से दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों का विशेष ट्रेन से लाकर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। उनका पूरा सहयोग किया गया। उन्होंने लोगों से दानापुर में एनडीए प्रत्याशी आशा सिन्हा एवं मनेर के प्रत्याशी निखिल आनंद को आशीर्वाद देने की अपील की। सभा को जदयू कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी सांसद राम कृपाल यादव, पूर्व सांसद विजय सिंह यादव, प्रत्याशी आशा देवी, डॉ. निखिल आनंद समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं संचालन जदयू नेता संजय कुमार सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.