जवानों के फ्लैग मार्च से दहशत
बांका। एएसआइ सिचदा नंद दुबे के नेतृत्व में सेना के जवानों ने फुल्लीडुमर बाजार समेत कई मतदान केंद्रों तक फ्लैग मार्च किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 09:23 PM (IST)
बांका। एएसआइ सच्चिदा नंद दुबे के नेतृत्व में सेना के जवानों ने फुल्लीडुमर बाजार समेत कई मतदान केंद्रों तक फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च से कमजोर मतदाताओं में जहां खुशी देखी गयी वहीं, दहशतगर्द कहीं नजर नहीं आए। मतदान केंद्रों पर दबंगई प्रदर्शित करने वाले कार्यकर्ता दूर दूर तक नजर नहीं आये। जवानों ने मार्च कर मतदाताओं को भयमुक्त मतदान करने का स्पष्ट संदेश दिया। एएसआइ ने नजदीक के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान केंद्र के आसपास परिवार वालों को शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें